फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   चौकी में पंचायत कर दुराचार के मामले का किया गया रफा दफा

चौकी में पंचायत कर दुराचार के मामले का किया गया रफा दफा

Mon, 04 Sep 2017 12:31 AM IST
Updated Mon, 04 Sep 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
चौकी में पंचायत कर दुराचार के मामले का किया गया रफा दफा

विज्ञापन
राजगढ़। पीड़िता के पिता की गैरमौजूदगी का फायदा उठाते हुए राजगढ़ पुलिस ने नाबालिक लड़की के साथ हुए दुराचार की घटना में शनिवार को चौकी में पंचायत बैठा कर मामले को रफा दफा कर दिया गया। जिसको लेकर इलाके के लेागों में आक्रोश व्याप्त है।

ग्रामीणों का कहना है कि इतनी बढ़ी घटना पर कार्रवाई करने की बजाय पुलिस पर्दा डाल रही है। जिससे अपराध घटने की बजाय बढ़ने लगेगा। पुलिस की इस रवैये से जनता में आक्रोश बना हुआ है। ग्रामीणों ने कहा कि आगे भी यहीं स्थिति रही तो गरीबों का जीना मुश्किल होगा। बता दें कि शुक्रवार की रात दस वर्षीया एक बालिका को पड़ोस का एक युवक सामान देने के बहाने एक झोपड़ी में ले गया। जहां उसके साथ दुराचार किया। घटना के बाद लहुलूहान हालत में जब बालिका घर पहुंची और आपबीती अपनी मां को सुनाई तो उसके मां के पैरो तले से जमीन खिसक गई। वह तत्काल युवक के घर पहुंची और उसको पकड़ कर राजगढ़ पुलिस के हवाले कर दिया। महिला ने कहा कि उसका पति बाहर नौकरी करने गया है। उसके आने पर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी गई, लेकिन सुबह होते होते पुलिस ने कुछ लोगों को जुटा कर चौकी में पंचायत बैठा कर मामले को रफा दफा करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed