{"_id":"596bb7e54f1c1b407c8b4664","slug":"81500231653-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों ने सरकार से मांगी पुरानी पेंशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों ने सरकार से मांगी पुरानी पेंशन
Updated Mon, 17 Jul 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। बरियाघाट स्थित जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर में रविवार को ऑल टीचर्स इंप्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन अटेवा की बैठक रविवार को हुई। जिसमें शिक्षकों ने पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग किया। पुरानी पेंशन बहाल नहीं होने पर शिक्षकों ने आंदोलन की चेतावनी दी। सर्वसम्मति से जिला कार्यकारिणी में जिलाध्यक्ष अंजना सिंह, कोषाध्यक्ष नीरज शर्मा चुने गए साथ ही बैठक में आगे की रणनीति पर चर्चा की गई।
मुख्य अतिथि व अटेवा के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार राय ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि सरकार शिक्षकों के हितों की अनदेखी कर रही है, नवनियुक्त शिक्षकों को पेंशन नहीं मिल रहा है। जिससे शिक्षकों का भविष्य अंधकारमय है। मंडल अध्यक्ष रविकांत मौर्य ने कहा कि शिक्षकों की समस्या के निस्तारण के लिए आंदोलन किया जाएगा।
अध्यक्षता करते हुए जिला संयोजिका अंजना सिंह ने शिक्षकों की समस्या के निस्तारण की मांग किया। बैठक में अटेवा की ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन हुआ, जिसमें सिटी में संयोजक आनंद सिंह और सह संयोजक संगीता सिंह, छानबे में संयोजक चंद्रेश यादव, मड़िहान में संतोष मिश्रा, लालगंज में उमेश कुमार चतुर्वेदी, पहाड़ी में राजन दूबे, मझवां में शशांक सिंह और पंकज दयाल मिश्रा का मनोनयन किया गया।
विज्ञापन
बैठक में नगर, मझवा, पहाड़ी, लालगंज, मड़िहान, छानबे ब्लॉक के शिक्षकों ने समस्याओं पर चर्चा किया। बैठक में सोनभद्र से शैलेन्द्र सिंह, शिवानी सिंह, अंजली गुप्ता, नेहा, शीला, सुनीता, संगीता, माधुरी, अंजना, संतोष, उमेशकुुमार चतुर्वेदी, गणेश, अभिषेक, शशांक, रेनु, नीरज, अजय, आनंद, राजेश आदि मौजूद रहे।