फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   बैठक के निर्णय पर नहीं शुरु हुआ अमल

बैठक के निर्णय पर नहीं शुरु हुआ अमल

Wed, 05 Jul 2017 12:31 AM IST
Updated Wed, 05 Jul 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
बैठक के निर्णय पर नहीं शुरु हुआ अमल
विन्ध्याचल (मिर्जापुर)। विन्ध्यवासिनी मां के मंदिर में दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए अधिकारियों और विन्ध्य पंडा समाज की बैठक में लिए गए निर्णयों पर अभी कार्य शुरु नही हो सका है। बीते शुक्रवार को आयोजित हुई द्विपक्षीय बैठक में मां के गर्भ गृह में लगी पीतल की बाड़ को चौड़ा करने, अंडर ग्राउंड वायरिंग समेत कई अन्य निर्णय लिये गए थे लेकिन अभी तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन

विन्ध्य पंडा समाज और जिला प्रशासन से बीते दिनों आपसी बैठक कर विन्ध्याचल धाम में आने वाले श्रद्धालुओं की बेहतरी के लिए कई निर्णय लिए थे। इनमें से एक प्रमुख लटके बिजली के तारों को अंडर ग्राउंड वायरिंग का मामला था। तारों के आपस में चिपकने से कई बार शार्ट सर्किट होने से आग लगने का खतरा पैदा हो चुका है। वहीं कई बार दर्शनार्थियों को करेंट भी लग चुका है। मां के गर्भ गृह में लगी पीतल की बाड़ को चौड़ा करने का काम अभी शुरु नहीं हुआ है। गलियों को चौड़ा करने की भी बात थी लेकिन इस पर भी हाथ नहीं लगाया गया है। इस बारे में विन्ध्य पंडा समाज के अध्यक्ष राजन पाठक ने कहा कि पिछली दो बैठकों की कार्यवृत्ति लिखित रूप से मांगने के बावजूद अभी तक उपलब्ध नहीं होने से कोई भी निर्णय लेने में कठिनाई हो रही है। जब तक मंदिर से जुड़ी दोनों संस्थाएं संयुक्त रूप से कार्य नहीं करेंगी तब तक कोई भी व्यवस्था लागू नहीं की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed