फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   8 students caught cheating in B.Ed first semester exam

Mirzapur News: बीएड प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा में नकल करते हुए 8 परीक्षार्थी पकड़े गए

Sun, 22 Feb 2026 01:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
8 students caught cheating in B.Ed first semester exam
केबी कालेज में बीएड की प्रथम सेमेस्टर परीक्षा देते परीक्षार्थी, स्रोत सोशल मीडिया
-केबी कॉलेज में आंतरिक उड़ाका दल ने कार्रवाई की- तीनों को रस्टीकेट किया गया
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
मिर्जापुर। जिले में चल रही मां विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षाओं में शनिवार को बीएड प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा में नकल कर रहे 8 परीक्षार्थियों को पकड़ा। केबी कॉलेज में आंतरिक उड़ाका दल ने तीन परीक्षार्थियों को अनुचित साधनों का प्रयोग करते हुए पकड़ा। इसके बाद उन्हें रस्टीकेट कर दिया गया।
प्राचार्य प्रो. रविंद्र कुमार द्विवेदी ने बताया कि महाविद्यालय में केबी कालेज, कृषक पीजी कॉलेज और प्रभावती पीजी कॉलेज के परीक्षार्थी सम्मिलित हुए। परीक्षा में शुचिता व पारदर्शिता के लिए आंतरिक सचल दल ने सघन जांच अभियान चलाया। इसमें तीन परीक्षार्थी नकल सामग्री के साथ पकड़े गए। इस अवसर पर आंतरिक सचल दल संयोजक लेफ्टिनेंट रतनेश कुमार के साथ डॉ. केएम दुबे, डॉ. सुभाष पांडेय और डॉ. किरण सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


चार महिला परीक्षार्थी समेत पांच रेस्टीकेट


जीडी बिनानी पीजी कॉलेज में शनिवार को मां विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय की बीएड की प्रथम सेमेस्टर परीक्षा में चार महिला सहित पांच परिक्षार्थी पकड़े गए। उन्हें रेस्टीकेट कर दिया गया। प्राचार्य प्रो. अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में आंतरिक उड़ाका दल ने नकल करते हुए पांचों परीक्षार्थी को पकड़ कर रेस्टीकेट कर दिया। आंतरिक उड़ाका दल में प्रो. सुशील कुमार त्रिपाठी, प्रो. राजमोहन शर्मा, प्रो. ओमशंकर गुप्ता, प्रो. आत्रेय आद्या चटर्जी थीं। महाविद्यालय में शिवलोक श्रीनेत महाविद्यालय, रामखेलावन पीजी कॉलेज और रामसिंह गहरवार पीजी कॉलेज को भी परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
इतिहास की परीक्षा में 399 अनुपस्थित
मिर्जापुर। जिले में शनिवार को यूपी बोर्ड की परीक्षा में सुबह की पाली में हाईस्कूल की गृहविज्ञान व इंटरमीडिएट की फल व खाद्य संरक्षण की परीक्षा थी। सुबह की पाली में हाईस्कूल की परीक्षा में 11363 में से 10586 परीक्षा में शामिल हुए। 777 अनुपस्थित रहे। इंटरमीडिएट में 29 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की इतिहास की परीक्षा में पंजीकृत 5701 में 5302 परीक्षा में शामिल हुए। 399 अनुपस्थित रहे। जिला विद्यालय निरीक्षक मायाराम ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण रही।
------------
संस्कृत बोर्ड: हिंदी की परीक्षा में अनुपस्थित रहे 149
मिर्जापुर। संस्कृत बोर्ड की पूर्व मध्यमा प्रथम व उत्तर मध्यमा प्रथम की परीक्षा तीन केंद्रों पर सुबह की पाली में हुई। इसमें तीनों केंद्रों पर हिंदी की परीक्षा में पंजीकृत 464 में से 149 अनुपस्थित रहे। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि परीक्षा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार चल रही है।

--------------
सीबीएसई की परीक्षा में अंग्रेजी की हुई परीक्षा
मिर्जापुर। जिले के 11 केंद्रों पर चल रही सीबीएसई की परीक्षा में 10 वीं की अंग्रेजी साहित्य व भाषा की परीक्षा हुई। लायंस स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. एनके पांडेय ने बताया कि पंजीकृत 4435 में से 4400 परीक्षा में शामिल हुए और 35 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed