फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   7500 students will appear in CBSE 10th and 12th exams

Mirzapur News: सीबीएसई की 10वीं और 12वीं की परीक्षा में शामिल होंगे 7500 विद्यार्थी

Mon, 07 Oct 2024 03:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2024 03:24 AM IST
विज्ञापन
7500 students will appear in CBSE 10th and 12th exams
मिर्जापुर। सीबीएसई की 10वीं और 12वीं की परीक्षा के लिए फार्म भरने की अंतिम तिथि शनिवार को समाप्त हो गई। इस बार जिले के लगभग 7500 विद्यार्थी 10वीं और 12वीं की परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन

जिले में सीबीएसई बोर्ड से संचालित 36 विद्यालयों के विद्यार्थी इस परीक्षा में शामिल होते हैं। शैक्षिक सत्र 2024-25 में 10वीं की परीक्षा में 4000 और 12वीं की परीक्षा में लगभग 3500 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। शनिवार को ही अंतिम तिथि होने के कारण अभी डाटा पूरी तरह से इकट्ठा नहीं हो सका है। हालांकि परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों की संख्या लगभग इतनी भी बताई जा रही है। पिछले सत्र में 7571 विद्यार्थी जिले में बनाए गए नौ केंद्रों पर आयोजित 10वीं और 12वीं की परीक्षा में शामिल हुए थे। इसमें 10वीं के 4290 और और 12वीं के 3281 विद्यार्थी शामिल थे। इसी बीच सीबीएसई से संबद्ध विद्यालयों में नौंवीं और 11वीं के विद्यार्थियों का पंजीकरण भी शुरू हो गया है। यह पंजीकरण 16 अक्तूबर तक चलेगा। लायंस स्कूल के प्रधानाचार्य डाॅ. एनके पांडेय ने बताया कि नौंवीं और 11वीं विद्यार्थियों का पंजीकरण शुरू हो गया है। पंजीकरण की प्रक्रिया 16 अक्तूबर तक चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed