फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   75 lakh saplings planted under plantation drive

Mirzapur News: पौधरोपण अभियान के तहत लगाए गए 75 लाख पौधे

Sun, 23 Jul 2023 12:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jul 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
75 lakh saplings planted under plantation drive
पौधरोपण महा अभियान के तहत शनिवार को जिले में लगभग 75 लाख पौधे रोपे गए। जिसमें अकेले वन एवं वन्य जीव प्रभाग के द्वारा मिर्जापुर, पटेहरा, लालगंज, ड्रमंडगंज, विंढमफाल, मड़िहान, चुनार व सुकृत रेंज में 3826752 व अन्य 26 विभागों के द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में 3667971 पौधे लगाए गए।
विज्ञापन

शासन द्वारा पौध रोपण लक्ष्य पर गौर करें तो 22 जुलाई को ग्राम्य विकास विभाग को 2018969, उद्यान विभाग को 249943, पंचायती राज विभाग को 206034, राजस्व विभाग को 169725, उच्च शिक्षा 27865, रेशम विभाग 22799, बेसिक शिक्षा 20266, नगर विकास विभाग 32087, लोक निर्माण विभाग 19421, जल शक्ति विभाग 19421, स्वास्थ विभाग 16044, उद्योग विभाग 14355, माध्यमिक शिक्षा 11822, पशु पालन विभाग 10133 लक्ष्य दिया गया था। वहीं प्राविधिक शिक्षा 7600, सहकारिता विभाग 8984, श्रम विभाग 3969, आवास विकास विभाग 7600, औद्योगिक विकास विभाग 10977, कृषि विभाग 404469, उर्जा विभाग 8039, परिवहन विभाग, 3715, रेलवे विभाग 18577, रक्षा विभाग 6755, गृह विभाग 10641 व पर्यावरण विभाग को 337761 लक्ष्य को मिलाकर कुल 7494723 लक्ष्य निर्धारित किया गया था। जिसके सापेक्ष शनिवार को लगभग 75 लाख पौधे रोपित किए गए। दूसरे चरण में 15 अगस्त को 1381038 लाख पौध रोपण किया जाएगा।
विज्ञापन




वृक्ष ही नहीं रहेंगे तो कैसे सांस लेगी भावी पीढ़ी : सुरेश राही


लगातार पेड़-पौधों के कटने से हमारे पर्यावरण को खतरा पैदा हो गया है। पौधे लगाने के लिए इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन कर लोगों को जागरूक करना पड़ रहा है। उक्त बातें प्रदेश के कारागार मंत्री ने पहाड़ी विकास खंड के मोहनपुर भवरख में वन विभाग की ओर से आयोजित पौधरोपण महा अभियान के पश्चात लोगों को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले मुख्य अतिथि प्रदेश के कारागार मंत्री सुरेश राही सहित अपर मुख्य सचिव कल्पना अवस्थी, जिलाधिकारी दिव्या मित्तल, एसपी संतोष कुमार मिश्र, सीडीओ श्रीलक्ष्मी वीएस, मुख्य वन संरक्षक आरसी झा, डीएफओ अरविंद राज मिश्र ने मोहनपुर भवरख पहड़ी पर कई पीपल, पाकर, बरगद सहित कई छायादार, फलदार और औषधीय पौधों का रोपण किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते कारागार मंत्री सुरेश राही ने विशेषकर बच्चों को पौधरोपण के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि जब पेड़ नहीं रहेंगे तो भावी पीढ़ी सांस कैसे लेगी। कारागार मंत्री ने पेड़ पौधों के कटान से होने वाली हानियां और पौधरोपण से होने वाले लाभ के बारे में बच्चों को जागरूक किया। जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने कहा पेड़-पौधे हमारे जीवन का आधार हैं।
वृक्षों के प्रति पूर्व में हमारी पीढि़यों ने जो गलतियां की हैं उसी का खामियाजा आज हम भुगत रहे हैं। बच्चों से कहा अपने-अपने घर जाकर अपने मम्मी और पापा से कम से कम दो पेड़ लगवाने जोर दिया। कार्यक्रम को एसपी संतोष कुमार मिश्र, मुख्य वन संरक्षक आरसी झा, प्रभागीय वनाधिकारी अरविंद राज मिश्र, भाजपा पहाड़ी ब्लाक प्रमुख इंद्रबहादुर पांडेय ने संबोधित किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह, क्षेत्रीय वनाधिकारी विढंमफाल राजेंद्र प्रसाद यादव, शारदा प्रसाद ओझा सहित समस्त वनकर्मी मौजूद रहे।


नाम लिखी तख्तियां दिखीं, नदारद रहे जनप्रतिनिधि
पड़री। पौधरोपण महा अभियान के दौरान मोहनपुर पहड़ी पर खोदे गए गड्ढों के आगे वन विभाग की ओर से जन प्रतिनिधियों के नाम लिखी तख्तियां तो लगा दी गईं लेकिन संबंधित जनप्रतिनिधियाें का मौजूद न होना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा। हालांकि वन विभाग की ओर से ऐसे जनप्रतिनिधियों का इंतजार किया गया। कार्यक्रम के अंत समय तक उनके न आने पर किसी अन्य के द्वारा उक्त गड्ढों में पौधरोपण करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed