{"_id":"5cd5ce2fbdec22076a49999d","slug":"71557515823-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खड़े ट्रक में पीछे से भिड़ा काशी डिपो की रोडवेज बस, मची चिख पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खड़े ट्रक में पीछे से भिड़ा काशी डिपो की रोडवेज बस, मची चिख पुकार
Sat, 11 May 2019 10:02 AM IST
वाराणसी ब्यूरो
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मिर्जापुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मिर्जापुर
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 May 2019 10:02 AM IST
विज्ञापन
घायलों को बस से बाहर निकालती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सवारियों से भरी काशी डिपो की बस गुरुवार की रात अहरौरा जलाशय पर बने ओवरब्रिज पर सड़क के बीचोबीच खराब पड़े एक ट्रक से टकरा गई। हादसे में बस में सवार 22 लेग जख्मी हो गए। घटना की जानकारी होते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने बस में फंसे लोगों को बाहर निकालकर सामुुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां से चौदह गंभीर रूप से घायल लोगों को वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
रेनूकूट से काशी डिपो की रोडवेज बस सोनभद्र के बैढ़न से गुरुवार की रात 65 सवारियों को लेकर वाराणसी की ओर निकली । गुरुवार की रात दो बजे अहरौरा जलाशय पर बने ओवरब्रिज पर पहले खराब खड़े ट्रक से टकरा गई। इसमें 22 यात्री घायल हो गए। यात्रियों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बस में फंसे घायल 25 यात्रियों को शीशा तोड़कर किसी तरह से बाहर निकाला। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद 14 गंभीर रूप से घायलों को वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। दुर्घटना के बाद चालक व परिचालक मौके से भाग गए। पुलिस ने क्रेन की मदद से बस को अष्ट कोणीय थाने पर लाकर खड़ा करा दिया है। बताया जाता है कि बस की गति तेज होने की वजह से हादसा हुआ। पुलिस ने मामूली रूप से घायलों का प्राथमिक उपचार कराने के बाद दूसरे वाहन से रवाना किया।
विज्ञापन