फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   जर्जर सड़को पर चलना हुआ मुश्किल

जर्जर सड़को पर चलना हुआ मुश्किल

Fri, 01 Mar 2019 12:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2019 12:38 AM IST
विज्ञापन
जर्जर सड़को पर चलना हुआ मुश्किल
लालगंज। स्थानीय लालगंज-मांडा मार्ग जर्जर होने के चलते लोगों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मार्ग में जगह-जगह गड्ढे होने के कारण दुर्घटना की हमेंशा आशंका बनी रहती है। लोगों की शिकायत के बावजूद लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़क मरम्मत की तरफ ध्यान नहीं दे रहा है। जबकि क्षेत्र के सभी क्रसर प्लांट की गाड़ियां दिन रात इस मार्ग से गुजरती हैं। लालगंज-मांडा मार्ग पर नेवढिया गांव तक आठ किलोमीटर पूरी तरह से जर्जर हो गई है। इस सड़क से प्रतिदिन मांडा व प्रयागराज से सैकड़ों की संख्या में सवारियों से भरे वाहन आते व जाते हैं। सड़क के मरम्मत नहीं होने से सड़क के दोनों तरफ के ग्रामीण आए दिन गड्ढों में गिरते रहते है। महिला, मरीज, बुजुर्ग, स्कूल के बच्चे पिछले दस से टूटी जर्जर सड़क से आजिज आ गए हैं। मांग के वावजूद सड़क की मरम्मत नहीं कराई जा रही है। जो कुछ बची भी हुई हैं वह क्रशर प्लांट की ओर ओवरलोड चल रही ट्रकों के करण जगह-जगह दरक रही हैं। नेवढिया, मानिकपुर, जगदीशपुर, तिखोर, अमहा के ग्रामीणों में शामिल विश्वनाथ मिश्र, शिवप्रसाद यादव का कहना है कि गुहार लगाए जाने के बावजूद सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed