फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   वन क्षेत्रों में धड़ल्ले से हो रहा अवैध खनन व परिवहन

वन क्षेत्रों में धड़ल्ले से हो रहा अवैध खनन व परिवहन

Fri, 01 Mar 2019 12:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2019 12:22 AM IST
विज्ञापन
वन क्षेत्रों में धड़ल्ले से हो रहा अवैध खनन व परिवहन
हलिया। वन विभाग के अधिकारियों और खनन माफिया की मिलीभगत से इलाके के वन क्षेत्रों में अवैध खनन और परिवहन धड़ल्ले से किया जा रहा है। ओवरलोड वाहनों के दौड़ने से इलाके की सड़कें गड्ढे में तब्दील हो गए हैं। विभागीय अधिकारियों की भले ही चांदी कट रही लेकिन सरकार को हर माह लाखों रुपए की चपत लग रही है। खनन माफिया मध्य प्रदेश के हनुमना बार्डर पर बने टोल टैक्स से बचने के लिए जड़कुड़ मार्ग से होते हुए हलिया वन सेंचुरी के रास्ते प्रतिदिन सुरक्षित निकल रहे हैं। प्रतिदिन भारी संख्या में ओवरलोड अवैध बालू, पटिया, गिट्टी व मोरंग लदे वाहन धड़ल्ले से रात दिन गुजर रहे हैं। जबकि मुख्य सड़क पर स्थित हलिया थाना तथा वन विभाग की चौकी भी स्थित है। सैकड़ों की तादात में ओवरलोड ट्रकों के आवागमन से निर्मित सड़कें गड्ढे में तब्दील हो रही हैं। एक तरफ बनाई गई सड़कें ओवरलोड गाड़ियों के कारण क्षतिग्रस्त होती चली जा रही हैं। वन सेंचुरी क्षेत्र से जानवरों को खतरा बना हुआ है। जबकि पुलिस के अधिकारियों तथा वन विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों के कंधे पर अवैध धंधे को रोकने की जिम्मेदारी बनती है। लेकिन मिलीभगत के कारण अवैध धंधा रुकने के बजाए और भी फलता- फूलता चला आ रहा है। रातों दिन अवैध रुप गुजरने वाले वाहनों को कहीं न कहीं पास कराने की इंट्री भी वसूली जा रही है। जो गाड़ियां इंट्री नहीं जमा की है उन्हीं को ही सीज किया जाता है। इतना ही नहीं क्षेत्र में भी अवैध गिट्टी बालू की खदानें जोरों पर चल रही हैं। यदि कैमूर पहाड़ का स्थलीय निरीक्षण किया जाए तो मध्य प्रदेश के वार्डर, उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर वन भूमि ड्रमंडगंज वन रेंज के लोढ़ी, बंजारी, कोढ़वा, बबुरा रघुनाथ सिंह तथा हलिया वन रेंज के गुर्गी, अहुगीखुर्द, हलिया, पहड़ी चक कोटार आदि स्थानों पर अवैध खनन माफियाओं का कारोबार धड़ल्ले से विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत से बिना रोक-टोक संचालित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed