{"_id":"5bae7ae5867a550e6b112945","slug":"71538161381-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम आवास आवंटन में धांधली का आरोप लगा ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम आवास आवंटन में धांधली का आरोप लगा ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
Updated Sat, 29 Sep 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमालपुर। ग्राम पंचायत दौलताबाद के ग्रामीणों नेेें शुक्रवार को ग्राम प्रधान पर अपात्रों को पीएम आवास जारी किए जाने का आरोप लगाते हुए ब्लाक मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। खंड विकास अधिकारी को पत्रक सौंपकर ग्रामीणों ने जांच कराए जाने की मांग की।
सौंपे गए पत्रक में ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री आवास आवंटन में ग्राम प्रधान द्वारा व्यापक तौर पर धांधली करते हुए पात्रों के बजाए अपात्रों को जारी कर दिया गया है। कहा ग्राम प्रधान के मनमानी के चलते गांव के गरीब मजदूरों को प्रधानमंत्री आवास के साथ ही अन्य बुनियादी सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। नाराज ग्रामीणों ने ब्लाक मुख्यालय पर जमकर नारेबाजी की। खंड विकास अधिकारी हेमंत कुमार सिंह ने कहा कि शिकायत की जांच कराई जाएगी। बीडीओ के इस आश्वासन पर ग्रामीणों ने अपना प्रदर्शन समाप्त किया। प्रदर्शन करने वालों में जितेंद्र, शिवधारी, श्यामसुंदर, चन्द्रवती देवी, बालचंद, प्रेमलाल, गीता देवी, कलुई देवी, अशोक कुमार आदि मौजूद रहे।