{"_id":"5b4cdde44f1c1b49748b5304","slug":"71531764196-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाण सागर परियोजना के बाद जल्द शुरू होगी सोन लिफ्ट परियोजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाण सागर परियोजना के बाद जल्द शुरू होगी सोन लिफ्ट परियोजना
Updated Mon, 16 Jul 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
मिर्जापुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मिर्जापुरवासियों को बाण सागर परियोजना की बड़ी सौगात देने के बाद अब जल्द ही सोन लिफ्ट परियोजना और नारायणपुर पम्प कैनाल परियोजना भी शुरू होगी। इन परियोजनाओं के शुरू होने से मिर्जापुर जनपद के सूखाग्रस्त इलाकों के साथ-साथ सोनभद्र के इलाकों में भी सिंचाई के लिए पानी की आपूर्ति होगी। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने इस बाबत मिर्जापुर में उत्तर प्रदेश के सिंचाई मंत्री डॉ.धर्मपाल सिंह जी से मुलाकात की। उत्तर प्रदेश के सिंचाई मंत्री डॉ.धर्मपाल सिंह ने इन परियोजनाओं को जल्द से जल्द पूरा करने आश्वासन दिया।
बता दें कि सोन लिफ्ट परियोजना पिछले काफी समय से लंबित है। 40 साल पहले 1976 में इस परियोजना की शुरूआत की गई थी। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने इस मामले में पांच महीने पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर परियोजना के निर्माण कार्य में तेजी लाने की अपील की थी। केंद्रीय मंत्री की अपील के बाद मुख्यमंत्री के निर्देश पर सिंचाई विभाग के चीफ इंजीनियर इस साल 17 फरवरी को परियोजना स्थल का निरीक्षण किए थे। इस परियोजना के चालू होने के बाद सिंचाई का संकट दूर होगा। 42 साल पहले मिर्जापुर और सोनभद्र में सिंचाई की समस्या दूर करने के लिए सोन लिफ्ट परियोजना स्थापित की गई थी जो अब तक अधूरी है। इस परियोजना का मकसद सिंचाई की समस्या दूर करना है। केंद्रीय मंत्री ने बार-बार सूखाग्रस्त रहे अहरौरा कमांड में नरायणपुर पंप कैनाल का पानी पहुंचाने के लिए परियोजना को जल्द से जल्द शुरू कराने की भी मांग किया।