{"_id":"5b254a184f1c1b5d748b5311","slug":"71529170456-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घोटाले की जांच कर वापस लौटी सीबीआई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घोटाले की जांच कर वापस लौटी सीबीआई
Updated Sat, 16 Jun 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। सीबीआई की टीम ने अष्टभुजा डाक बंगले पर दूसरे दिन शनिवार को भी मनरेगा घोटाले से संबंधित कागजातों की जांच की। दो दिनों तक जांच पड़ताल और संबंधित लोगों से पूछताछ के बाद सीबीआई की टीम लखनऊ लौट हो गई। शुक्रवार को इंस्पेक्टर विनय चतुर्वेदी ने हलिया ब्लॉक मुख्यालय पर कई लोगों से पूछताछ करते हुए कागजात की जांच की थी।
जिले में उच्च न्यायालय के लखनऊ खंडपीठ के दो न्यायाधीशों की बेंच ने 31 जनवरी को मनरेगा योजना में वर्ष 2007 से 2010 तक हुए कार्यों की जांच सीबीआई से कराने का आदेश दिया था। उच्च न्यायालय के आदेश पर हलिया ब्लॉक में मनरेगा कार्यों की जांच चल रही है। इसके पहले स्पेशल क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर अशरफ सिद्दीकी के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम जनपद में आकर जांच कर चुकी है। हलिया ब्लॉक में भी मनरेगा के तहत कार्यों को कराने में काफी अनियमितता बरती गई है। जिले के हलिया ब्लॉक में वर्ष 2007 से 2010 के बीच मनरेगा में कराए गए कार्यों में घोटाले की जांच के लिए सीबीआई एक बार फिर जिले में पहुंची। सीबीआई हलिया ब्लॉक में हुए पौने चार करोड़ रुपये के घोटाले से संबंधित फाइलों को खंगाल रही है। सीबीआई वर्ष 2012 में हलिया थाने में 54 मुकदमेे दर्ज करा चुकी है। जनवरी और अप्रैल माह में सीबीआई के डिप्टी एसपी प्रशांत श्रीवास्तव ने जांच की थी।