फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   एनएच सात पर चलने वाले भारी वाहनों का एक माह तक रूट किया गया डाइवर्जन

एनएच सात पर चलने वाले भारी वाहनों का एक माह तक रूट किया गया डाइवर्जन

Sun, 25 Feb 2018 11:36 PM IST
Updated Sun, 25 Feb 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
एनएच सात पर चलने वाले भारी वाहनों का एक माह तक रूट किया गया डाइवर्जन
मिर्जापुर। राष्ट्रीय राजमार्ग सात पर बथुआ तिराहे से गांधीघाट तक सीसी रोड का निर्माण चल रहा है। इसके चलते जिला प्रशासन ने 25 फरवरी की रात से 25 मार्च तक मिर्जापुर-रीवा मार्ग पर भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी है। एक माह तक भारी वाहनों को दूसरे मार्गों से गुजारा जाएगा। भारी वाहनों के रूट में परिवर्तन किया गया है। हालांकि छोटे वाहन व यात्री बसें इस रूट से आती-जाती रहेंगी। इनके परिचालन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। हालांकि सड़क निर्माण के दौरान छोटे वाहनों को आने जाने के लिए एक लेन चालू रहेगा।
विज्ञापन

मिर्जापुर-रीवा मार्ग पर बथुआ तिराहे से गांधीघाट तक दस करोड़ रुपये की लागत से 1700 मीटर सीसी रोड का निर्माण किया जा रहा है। इस रूट पर प्रतिदिन दस हजार से अधिक वाहनों का आवागमन होता है जिससे सड़क का निर्माण कार्य बाधित होने की आशंका को देखते हुए इस रूट पर भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी गई है। जिला प्रशासन ने 25 फरवरी से 25 मार्च तक भारी वाहनों के नगर में प्रवेश पर पाबंदी लगा दी है। ट्रक ट्रेलर, टैंकर व हाइवा को एक माह तक परिवर्तित रूट लालगंज, गैपुरा, राजगढ़, नटवां तिराहा, रावर्टसंगज तिराहा, विकास भवन, गांधीघाट, चुनार तिराहा, चंदईपुर , मड़िहान आदि स्थानों से मोड़ दिया जाएगा। हालांकि सड़क निर्माण के दौरान एक लेन दो पहिया, कार और यात्री बसों के लिए चालू रहेगा।
विज्ञापन

पथरहिया विकास भवन से गांधीघाट तक सड़क दो-तीन फीट गहरे गड्ढे बन गए हैं। इनमें फंसकर गाड़ियों की कमानी टूट जाती है जिससे लंबा जाम लग जाता है। केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल की पहल पर सरकार ने विकास भवन से गांधीघाट तक सीसी रोड बनाने की मंजूरी दी थी। बजट मिलने के बाद लोक निर्माण विभाग ने सड़क का निर्माण शुरू कर दिया है। सांसद प्रतिनिधि रामकुमार विश्वकर्मा ने बताया कि एक महीने के अंदर सड़क का निर्माण हो जाएगा। इस दौरान यात्रियों को थोड़ी परेशानी जरूर होगी लेकिन समस्या का समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हलिया ड्रमंडगंज से आने वाले वाहनों को लालगंज से गैपुरा की ओर, इलाहाबाद से मिर्जापुर आने वाले वाहनों को नटवा तिराहे से गैपुरा की तरफ और गोपीगंज औराई से आने वाले वाहनों को नटवां तिराहे से गैपुरा की तरफ से गुजारा जाएगा। सोनभद्र से मिर्जापुर की ओर जाने वाले वाहनों को राजगढ़ से चुनार की तरफ, नरायनपुर से आने वाले वाहनों को चुनार से राजगढ़ की तरफ, मड़िहान से आने वाले वाहनों को रावर्टसगंज तिराहा से भरूहना की ओर, लालगंज से मिर्जापुर की ओर जाने वाले वाहनों को चंदईपुर से बरकछा रोड की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। इसी प्रकार घोरावल से मिर्जापुर आने वाले वाहनों को मड़िहान से राजगढ़ की तरफ मोड़ा जाएगा।

जिलाधिकारी विमल कुमार दुबे ने बताया कि मिर्जापुर-रीवा मार्ग की मरम्मत का कार्य शुरू हो गया है। इसके चलते इस मार्ग पर चलने वाले भारी वाहन 25 मार्च तक दूसरे मार्गों से गुजारे जाएंगे। छोटे वाहनों के लिए एक लेन खुला रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed