{"_id":"5a8c676e4f1c1bd34b8b9d72","slug":"71519150958-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उप चुनाव के लिए कड़ी सुरक्षा में 22 को होगा मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उप चुनाव के लिए कड़ी सुरक्षा में 22 को होगा मतदान
Updated Tue, 20 Feb 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। राजगढ़ विकास खंड क्षेत्र के सेमरा बरहो और पटेहरा कला के बहुती गांव के रिक्त पड़े ग्राम प्रधान पदों पर उपचुनाव कड़ी सुरक्षा के बीच 22 फरवरी को होगा। सुबह सात बजे से मतदान शुरू होगा। जिलाधिकारी विमल कुमार दुबे ने शांतिपूर्ण तरीके से उपचुनाव संपन्न कराने के लिए कड़ी सुरक्षा की व्यवस्था की है। मतदान के बाद ब्लाक परिसर में बने स्ट्रांग रूम में कड़ी सुरक्षा के बीच मतपेटियां रखी जाएंगी।
राजगढ़ के सेमरा बरहो और पटेहरा कला के बहुती में प्रधान पद के रिक्त पदों पर 22 फरवरी को होने वाले उपचुनाव के लिए जिला मजिस्ट्रेट विमल कुमार दुबे ने एसडीएम मड़िहान सविता यादव को जोनल मजिस्ट्रेट बनाया है। वहीं राजगढ़ में तहसीलदार मड़िहान रामजीत मौर्य और पटेहरा कला में तहसीलदार ओमप्रकाश पांडेय को सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाया गया है। विकास खंड राजगढ़ में पूर्व माध्यमिक विद्यालय सेमरा बरहो तथा पंचायत भवन सेमरा बरहो में मतदान होगा। पटेहरा कला में पाठशाला अटारी, पंचायत भवन बहुती, प्राथमिक पाठशाला बहुती और पूर्व माध्यमिक विद्यालय अटारी में मतदान होगा। विकास खंड राजगढ़ के सेमरा बरहो ग्राम सभा में प्रधान के निधन के कारण रिक्त पद पर निर्वाचन हो रहा है। उपचुनाव के लिए पूनम देवी पत्नी रामआसरे, विनोद पुत्र रामनरेश चुनाव मैदान में हैं। पटेहरा कला के बहुती में ग्राम प्रधान पद के लिए 13 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।