फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   सैनिकों के हित में काम कर रही सरकार: अनुप्रिया

सैनिकों के हित में काम कर रही सरकार: अनुप्रिया

Sun, 31 Dec 2017 12:21 AM IST
Updated Sun, 31 Dec 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
सैनिकों के हित में काम कर रही सरकार: अनुप्रिया

विज्ञापन
मिर्जापुर। सिविल लाइन्स स्थिति जिला सैनिक कल्याण एवं पुर्नवास कार्यालय के मैदान पर भूतपूर्व सैनिक पुनर्मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने सैनिकों का उत्साहवर्धन किया। कहा कि आज सैनिकों के भरोसे ही हम सुरक्षित हैं। हमारी केंद्र की एनडीए सरकार लगातार सैनिकों के हित के लिए काम कर रही है
उन्होंने कहा कि आज आप लोगों के बीच आना मेरे लिए गौरव की बात है। देश के हर नागरिक सैनिक शब्द सुनते ही उनके प्रति मान सम्मान का भाव जग जाता है। भारत माता की रक्षा के लिए सब कुछ न्यौछावर करने वाली हमारी सेना है और देश के सैनिकों ने जिस बहादुरी के साथ पाकिसूतान में घुसकर वीर शहीदों सैनिको का बदला लिया है। देश के वीर जवानों ने भारत मां के मस्तक को ऊंचा किया है।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान जिला सैनिक कल्याण एवं पुनऱवास अधिकारी कर्नल अनिल कुमार (अ.प्रा.) ने भूतपूर्व सैनिकों की तरफ से केंद्रीय राज्यमंत्री को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। केंद्रीय मंत्री ने द्वितीय विश्व युद्ध के 30 वृद्ध सैनिकों व शहीद सैनिकों की पत्नियों लालता प्रसाद, मल्लो देवी, मतिया, प्रभावती देवी, मोमिना को आर्थिक अनुदान एवं अंगवस्त्रम देकर वृद्ध सैनिकों को सम्मानित किया। नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल, विधायक राहुल प्रकाश कोल, जिलाधिकारी विमल कुमार दुबे ने सैनिकों का उत्साहवर्धन किया। संचालन सैनिक कल्याण के कार्यकर्ता जेएल विश्वकर्मा ने किया। भूतपूर्व सैनिक पुनर्मिलन समारोह में रमाकांत पटेल, श्याम सुन्दर केशरी, रामकुमार विश्वकर्मा, अनिल कुमार सिंह, नितिन विश्वकर्मा, दुर्गेश पटेल, आनंद सिंह पटेल, राजकुमार पटेल, गोपाल दास शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed