फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   निरीक्षण में गायब मिले 23 कर्मचारी

निरीक्षण में गायब मिले 23 कर्मचारी

Wed, 27 Dec 2017 12:21 AM IST
Updated Wed, 27 Dec 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
निरीक्षण में गायब मिले 23 कर्मचारी

विज्ञापन
मिर्जापुर। नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने मंगलवार को सुबह दस बजे ही कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान 23 कर्मचारी गैरहाजिर थे। उन्होंने इस पर कड़ी नाराजगी जताई और अधिशासी अधिकारी वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव से कार्रवाई करने को कहा।

नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल कार्यालयों की दशा सुधारने में जुटे हुए हैं। पर निजाम बदलने का असर नगर पालिका के कर्मचारियों पर नहीं दिखाई दे रहा है। जनता द्वारा शिकायत की जा रही थी कि कर्मचारी कार्यालयों में समय से नहीं पहुंच रहे हैं, जिससे समस्याओं का निस्तारण नही हो पा रहा है। जनता की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए मंगलवार को नगर पालिका के प्रधान कार्यालय, स्वास्थ्य विभाग, प्रकाश विभाग और अनुज्ञा विभाग का औचक निरीक्षण किया। पंजिका के निरीक्षण के दौरान इन विभागों से 23 कर्मचारियों से गायब मिले। गैरहाजिर कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश अधिशासी अधिकारी को दिया। उन्होंने कहा कि नगर के विकास कार्य और जनता की समस्याओं के निराकरण में लापरवाही कत्तई बर्दाश्त नही की जाएगी। लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed