{"_id":"5a3809894f1c1bf4688c206a","slug":"71513621897-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्य शुरु नही करने वाले ठेकेदार होंगे ब्लैक लिस्टेड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्य शुरु नही करने वाले ठेकेदार होंगे ब्लैक लिस्टेड
Updated Tue, 19 Dec 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मिर्जापुर। नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने सोमवार को कई वार्डों और पालिका के कार्यालयों में निरीक्षण किया। वार्ड में गंदगी देख कड़ी नाराजगी जताई और कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने कहा कि कार्य शुरू नहीं करने वाले ठेकेदारों को काली सूची में डाल दिया जाए। प्रकाश, स्वास्थ्य, जलकल विभाग में लापरवाही पर नाराजगी जताई।
अध्यक्ष ने कई वार्डो में साफ सफाई का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अनगढ़ और पुरानी दशमी में सफाई में नायकों की लापरवाही मिली। अध्यक्ष ने नायक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इसके बाद अध्यक्ष ने प्रकाश, अनुज्ञा, स्वास्थ्य, जलकल विभाग का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाया कि कार्य आदेश होने के बावजूद कई ठेकेदारों द्वारा कार्य आरंभ नहीं किया गया है। कार्य आरंभ नही करने वाले ठेकेदारों को ब्लैक लिस्टेड करने का निर्देश अधिशासी अधिकारी वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव को दिया। वही जोनल और प्रकाश विभाग के प्रभारियों के कार्यशैली पर भी असंतोष जताते हुए ईओ को तत्काल नई तैनाती करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि नगर पालिका के सभी कर्मचारी ससमय कार्यालय पहुंचे और जन समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता पर करें। कार्य में लापरवाही कत्तई बर्दाश्त नही किया जाएगा। लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।