फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   70 thousand was called in the account by becoming an employee of the bank

बैंक का कर्मचारी बनकर खाते में मंगाया 70 हजार

Sat, 30 Apr 2022 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
70 thousand was called in the account by becoming an employee of the bank
मड़िहान। फाइनेंसर बैंक का कर्मचारी बताकर जालसाजों ने हिसाब में गड़बड़ी का बहाना बनाकर अपने खाते में 70 हजार रुपये वापस मंगवा लिया। ऋणधारक बैंक पहुंचा तो राज खुल गया। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाया।
विज्ञापन

पटेहरा गांव निवासी संतोषी देवी पत्नी दिलीप किसी आवश्यक कार्य के लिए दो दिन पूर्व मड़िहान कस्बा स्थित आरोहण बैंक प्राइवेट कम्पनी से 70 हजार रुपये का लोन लिया था। पैसे को घर ले जाकर सुरक्षित रख दिया। दो दिन बाद फोन आया कि बैंक में हिसाब नहीं मिल रहा है। जालसाजों ने बताया कि ऋण वाला पैसा खाता नम्बर पर भेज कर दो दिन बाद बैंक में आकर पैसा ले जा सकते हैं। दंपती ने नजदीकी बैंक से दिए गए खाता नम्बर पर पैसा भेज दिया। दो दिन बाद शुक्रवार को जब पति पत्नी दोनों बैंक पहुंचे तब जानकारी मिली कि बैंक से कोई कर्मचारी द्वारा फोन नहीं किया गया था। दोनों हाथ मलते रहे। ठगी के शिकार हुए पीड़ित ने थाने में शिकायत करते हुए संदेह जताया कि ऋण का पैसा बैंक कर्मियों के अलावा किसी को पता नहीं था तो फोन कैसे आएगा। कर्मचारियों ने सफाई दी कि हिसाब में गड़बड़ी होती तो सीधे बैंक से बुलाया जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed