फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   6565 applications were received, 1132 got connections and 1012 got subsidy.

Mirzapur News: 6565 आवेदन आए, 1132 को मिले कनेक्शन और 1012 को सब्सिडी

Fri, 06 Jun 2025 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jun 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
6565 applications were received, 1132 got connections and 1012 got subsidy.
मिर्जापुर। पीएम सूर्यघर योजना के तहत जिले को 9146 लाभार्थियों को कनेक्शन देने का लक्ष्य शासन से मिला है। अब तक 6565 आवेदन आ चुके हैं। इसमें से 1132 को कनेक्शन दिए गए हैं और 1012 लाभार्थियों को सब्सिडी का लाभ मिल चुका है। इनमें नगरीय क्षेत्र के लोगों की संख्या ज्यादा है। ग्रामीण क्षेत्रों से आवेदन कम आ रहे हैं।
विज्ञापन

जिले को पीएम सूर्यघर योजना के तहत 9146 कनेक्शन का लक्ष्य दिया गया है। इसके पहले जिले को 1329 कनेक्शन का लक्ष्य मिला था, जो पूरा नहीं हो पाया था। चालू वित्तीय सत्र में 1132 उपभोक्ता इसका लाभ ले चुके हैं। 5433 आवेदनों का अभी सत्यापन कराया जा रहा है। आवेदन करने वाले रमईपट्टी के रामशंकर का कहना है कि ऑनलाइन प्रक्रिया होने के बाद भी कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं, रमेश कुमार ने बताया कि मीटर लगने के बाद कांफिगरेशन नहीं हो पा रहा है। वहीं, वैकल्पिक ऊर्जा विभाग के परियोजना अधिकारी राजीव कुमार सिंह का कहना है कि यह योजना ऑनलाइन है। विद्युत निगम से समन्वय बनाकर इसका लाभ लिया जा सकता है। वहीं, विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता मनीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जो भी कनेक्शन हो रहे हैं, उनका तत्काल कांफिगरेशन किया जा रहा है, ताकि लाभार्थी को परेशान न होना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed