फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   65 entrepreneurs got registered on MSME portal

Mirzapur News: एमएसएमई के पोर्टल पर 65 उद्यमियों ने कराया पंजीकरण

Fri, 02 Jun 2023 12:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jun 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
65 entrepreneurs got registered on MSME portal
मिर्जापुर। एडीएम नमामि गंगे अमरेंद्र वर्माने कलेक्ट्रेट सभागार में बृहस्पतिवार से उद्योग विभाग के एमएसएमई के तहत यूआरसी पोर्टल पर उद्यमियों के पंजीयन अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने निर्यातक व औद्योगिक संगठनों के साथ ही व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारियों को उद्योग स्थापित करने के लिए नया रजिस्ट्रेशन करने वाले उद्यमियों को इसकी खूबियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन

एडीएम ने बताया कि कि प्रदेश में कुल 89.99 लाख इकाइयां स्थापित हैं, परंतु केवल 14 प्रतिशत ही यूआरसी पोर्टल पर पंजीकृत हैं। स्थापित इकाइयों की तुलना में पंजीकृत काइयों की संख्या बहुत कम है। इस कमी को देखते हुए उद्योग विभाग की तरफ से यूआरसी पोर्टल पर पंजीकरण बढ़ाने के लिए एक से 15 जून तक महा अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि उद्यम पंजीकरण प्रमाण पत्र लेने वालों को सरकार की तरफ से कई योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि सूक्ष्म इकाइयों के उद्यमियों को दुर्घटना के कारण पांच लाख रुपये तक दुर्घटना बीमा, विभिन्न टेंंडरों में ईएमडी, अनुभव, टर्न ओवर में छूट दिए जाने का प्रावधान है। उन्होंने बताया कि पंजीकरण के माध्यम से फैसिलिटेशन काउंसिल से विवादों का निस्तारण करने का प्रावधान किया गया है। उन्होंने उद्यमियों से कहा कि जनपद के प्रत्येक क्षेत्र एवं ग्रामसभा में सामान्य सुविधा केंद्र स्थापित है, वहां जाकर उद्यमी यूआरसी पोर्टल पर उद्यम का पंजीकरण करवा सकते हैं। उन्होंने कहा कि यदि किसी प्रकार की समस्या सामने आती है तो जिला प्रबंधक कामन सर्विस सेंटर से संपर्क कर उसका निवारण करा सकते हैं।
विज्ञापन

उपायुक्त उद्योग अशोक कुमार ने रजिस्ट्रेशन के उपरांत सरकार की तरफ से दी जाने वाली विभिन्न प्रकार की योजनाओं में सुविधाओं के बारे में उद्यमियों को विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूर्ण रूप से निःशुल्क है। पंजीकरण के शुभारंभ के अवसर पर लगभग 65 उद्यमियों ने रजिस्ट्रेशन कराया। इन उद्यमियों को पंजीकरण प्रमाण पत्र वितरित किया गया। इस अवसर पर आईआईए के अध्यक्ष मोहन दास अग्रवाल, कल्याण अग्रहरि, औद्योगिक आस्थान के अध्यक्ष अमर नाथ पांडेय, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रांतीय उपाध्यक्ष शत्रुघन केसरी, सरफराजन खान, रामनरेश यादव आदि उद्यमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed