फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   64 Fourth class employees sacked by fraudulent means

फर्जी तरीके से नियुक्त 64 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी बर्खास्त, मिर्जापुर स्वास्थ्य विभाग का मामला, शासन ने की कार्रवाई 

Thu, 11 Jun 2020 10:57 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Thu, 11 Jun 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
64 Fourth class employees sacked by fraudulent means
सस्पेंड

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के अधीन स्वास्थ्य विभाग में चतुर्थ श्रेणी पद पर हुई नियुक्ति में गड़बड़ी के मामले में 64 कर्मचारियों को बुधवार को शासन ने बर्खास्त कर दिया।   सीबीसीआईडी की जांच रिपोर्ट मिलने पर इस मामले में कार्रवाई की गई।

विज्ञापन


 मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के अधीन 1996-98 में चतुर्थ श्रेेणी पदों पर 64 लोगों की नियुक्ति की गई थी। इसमें बाद सीएमओ कार्यालय में अनियमितताएं, भ्रष्टाचार और राजकीय धन के अपव्यय के आरोप लगाते हुए मामले की सीबीसीआईडी से जांच की मांग की गई। इसको देखते हुए जून 2010 में सीबीसीआईडी के निदेशक को जांच की जिम्मेदारी दी गई।
विज्ञापन


उन्होंने इसकी जांच पुलिस अधीक्षक सीबीसीआईडी वाराणसी से कराई। जांच कई साल तक चली। पुलिस अधीक्षक की जांच आख्या पर निदेशक ने 14 अक्तूबर 2019 को तत्कालीन सीएमओ डा. पीसी श्रीवास्तव और 64 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू करने का आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विवेचना के बाद सीबीसीआईडी के निदेशक ने 10 दिसंबर को 64 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की नियुक्ति निरस्त करने की संस्तुति कर दी। इसके बाद निदेशक चिकित्सा और स्वास्थ्य सेवाएं डा. पूजा पांडेय ने इन नियुक्तियों को निरस्त करने का आदेश दे दिया। उन्होंने सीएमओ को तत्काल अपने स्तर से कार्रवाई कर महानिदेशालय को अवगत कराने का निर्देश दिया।


 

सीबीसीआईडी से जांच कराने के बाद शासन ने वर्ष 1996-98 में हुई 64 नियुक्तियों को निरस्त कर दिया। बर्खास्त सभी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को पत्र भेजकर अवगत कराया जाएगा।
 डा. ओपी तिवारी, सीएमओ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed