फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   64 cases of obscene behavior registered in a month, 68 miscreants arrested

Mirzapur News: एक महीने में अश्लील हरकत करने के 64 केस दर्ज, 68 शोहदे गिरफ्तार

Mon, 03 Nov 2025 12:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Nov 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
64 cases of obscene behavior registered in a month, 68 miscreants arrested
मिर्जापुर। एक महीने में जिले में मिशन शक्ति अभियान के तहत 1339 स्थानों पर जागरुकता अभियान चलाया गया। फिर भी महिला अपराधों में कमी नहीं हुई।
विज्ञापन

छेड़खानी, दुष्कर्म, यौन उत्पीड़न के मामलों के साथ ही सामुहिक दुष्कर्म की भी घटना हुई। अभियान के दौरान पुलिस ने अश्लील हरकत करने वाले 64 शोहदों को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस विभाग की ओर से नवरात्र शुरू होने पर अक्तूबर महीने में मिशन शक्ति अभियान चलाया गया। मिशन शक्ति अभियान में महिला सुरक्षा को लेकर जागरूक किया गया। कार्रवाई भी गई।
विज्ञापन

जिले 18 थाना क्षेत्र में एक महीने में 13039 स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम हुआ। लाेगों को महिला अपराध, उत्पीड़न, बालिकाओं के लिए बने कानून के बारे में जानकारी देकर जागरुक किया गया पर महिला अपराध में कमी नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिशन शक्ति अभियान के दौरान ही देहात कोतवाली क्षेत्र में सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई। चचेरे भाईयों ने ही नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया।
कटरा कोतवाल क्षेत्र में मां द्वारा एक व्यक्ति के घर बालिका को छोड़कर बाजार जाने पर व्यक्ति ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। इसके आलावा जिले भर के विभिन्न थानों में नाबालिग को भगा ले जाना, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म समेत यौन उत्पीड़न के 20 मामलों में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई।
मिशन शक्ति अभियान के दौरान जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र में अश्लील हरकत करने के 64 मुकदमें दर्ज किए गए। इसमें 68 शोहदाें को गिरफ्तार किया गया।
दुष्कर्म के आठ मामलों में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई। नाबालिग को बहलाकर भगाने के मामले में चार, छेड़खानी के दो मुकदमें दर्ज कर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed