{"_id":"813732b606aad29f7af6d5b7767fbf20","slug":"63-93-percent-of-voters-cast-votes-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"63.93 फीसदी मतदाताओं ने डाले वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
63.93 फीसदी मतदाताओं ने डाले वोट
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
Updated Sun, 18 Oct 2015 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के पहाड़ी, पटेहरा और राजगढ़ ब्लाकों में छिटपुट घटनाओं के बीच पंचायत चुनाव के लिए शनिवार को वोटिंग हुई। पटेहरा कलां में फर्जी वोटिंग करने जा रहे युवक को पुलिस कर्मियों ने पकड़ा।
वहीं पटेहरा के ही पटेवर में दर्जनों मतदाताओं के नाम में भिन्नता के कारण उन्हें मतदान से वंचित कर दिया गया। जिससे मतदाताओं में रोष दिखा। नक्सल प्रभावित पटेहरा और राजगढ़ में तमाम आशंकाओं के बीच तीसरे चरण में चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हो गया।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में 10 जिला पंचायत सदस्य और 242 क्षेत्र पंचायत सदस्य के सीटों के लिए मतदान संपन्न हुआ। जिला निर्वाचन अधिकारी के अनुसार 63.93 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिसमें पहाड़ी में 61.08 प्रतिशत, पटेहरा कला में 65.25प्रतिशत तथा राजगढ़ में 65.4 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया।
विज्ञापन
जिला मजिस्ट्रेट राजेश कुमार सिंह और एसपी अरविंद सेन ने पहाड़ी, पटेहरा कला और राजगढ़ के बूथों पर जाकर मतदान का निरीक्षण किया। साथ ही अधिकारियों ने लोगों को लाइन में लगकर मतदान के लिए प्रेरित किया। तीसरे चरण में भी युवाओं और महिलाओं ने मतदान में बढ़ चढ़कर भाग लिया।
पहाड़ी के कई बूूथों पर महिलाओं की लंबी लाइन मतदान करने के लिए लगी रही।