{"_id":"5c9e65bebdec22142773b7b0","slug":"61553884606-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विंध्याचल में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विंध्याचल में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विंध्याचल। छह अप्रैल से चैत्र नवरात्र शुरू होने जा रहा है। यात्रियों की सुविधा के लिए सड़क किनारे हुए अतिक्रमण को हटाने के लिए शुक्रवार को अभियान चलाया गया। पहले दिन कई अवैध निर्माण को हटाया गया।
शुक्रवार की सुबह जिलाधिकारी अनुराग पटेल के निर्देश पर सिटी मजिस्ट्रेट सुशील लाल श्रीवास्तव, तहसीलदार सदर योगेश शरण शाह दल बल के साथ बुलडोजर लेकर विंध्याचल पहुंचे। उसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में रोडवेज, निहुत महावीर, स्टेट बैंक चौराहा, सेंट्रल बैंक के पास, बावली चौराहा, बंगाली चौराहा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रोड, रेहडा चुंगी, अमरावती चौराहा तक बुलडोजर चला। सड़क की पटरियों के किनारे एवं दुकान के ऊपर लगे टीन शेड, भट्टी चबूतरा, प्लास्टिक की पन्नी, गोमती मड़ई आदि हटाया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गेट पर सड़क के किनारे स्थित गोमती और दुकान को हटाया गया है। सभी गोमती और दुकान सीएचसी परिसर में रखा गया। नई वीआईपी गेट के ऊपर दुकानदारों ने टीन सेड हटाने का भी विरोध किया। सिटी मजिस्ट्रेट सुशील लाल श्रीवास्तव ने कहा कि चैत नवरात्र मेला संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने व्यवस्था स्वयं अपने हाथ में ले लिया है। उसी कड़ी में विंध्याचल सड़कों पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया है सभी दुकानदारों से कहा गया कि अगर फिर से कोई दुकान लगी तो सीधे कानूनी कार्रवाई होगी। अतिक्रमण हटाओ अभियान में मुख्य रूप से पीडब्ल्यूडी जेई प्रवीण चौहान, नगर पालिका अभियंता रामजी उपाध्याय, धाम चौकी प्रभारी श्यामधर सिंह, लेखपाल अरुण तिवारी आदि नगर पालिका प्रशासन एवं जिला प्रशासन के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
अभियान का हुआ विरोध
विंध्याचल। अतिक्रमण हटाओ अभियान में बावली चौराहा पर दुकानदारों ने अतिक्रमण हटाने के विरोध भी किया। कहा कि अतिक्रमण एक तरफ से हटाना चाहिए बीच-बीच में छोड़ा जा रहा है। पक्षपात किया जा रहा है। कहा गया कि नाली-नाला जाम है। उसकी सफाई नहीं की जा रही है। अतिक्रमण हटाओ अभियान के नाम पर दुकानदारों का शोषण किया जा रहा है।
विज्ञापन
एसडीएम ने हटवाया अतिक्रमण
ड्रमंडगंज। हाईकोर्ट के आदेश पर बेलन बरौधा चौकी क्षेत्र के अतरैला राजा गांव में खलिहान की जमीन पर किया गया अतिक्रमण शुक्रवार को एसडीएम लालगंज आशुतोष कुमार दूबे ने हटवा दिया। कार्रवाई के दौरान पुलिस बल की मौजूदगी में जेसीबी मशीन की ओर से सभी अतिक्रमण ध्वस्त कराया गया।
एसडीएम ने बताया कि गांव में खलिहान की जमीन पर कुछ लोगों ने अतिक्रमण कर लिया था। यह मामला हाईकोर्ट में पहुंच गया था। हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन में तहसील प्रशासन द्वारा यह कार्रवाई की गई। इस दौरान तहसीलदार लालगंज, प्रभारी निरीक्षक श्याम बिहारी, चौकी प्रभारी राजेश कुमार यादव तथा क्षेत्रीय कानूनगो और लेखपाल सहित पुलिस बल मौजूद था।