फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   50 करोड़ की लागत से चमकेंगी जनपद की 17

50 करोड़ की लागत से चमकेंगी जनपद की 17

Mon, 18 Feb 2019 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Feb 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
50 करोड़ की लागत से चमकेंगी जनपद की 17
मिर्जापुर। सब कुछ ठीकठाक रहा तो जल्द ही गड्ढे में पूरी तरह से तब्दील हो चुकी जनपद के ग्रामीण अंचलों की 178 सड़कें चकाचक नजर आएंगी। लोक निर्माण विभाग की ओर से इन सड़कों को चमकाने के लिए कवायद शुरू कर दी गई है। विभाग की ओर से इनका मरम्मत कराने के लिए प्रस्ताव तैयार कर शासन के पास भेजा चुका है। यहीं नहीं सभी सड़कों का निविदा प्रक्रिया भी पूरा करने के लिए कार्यवाही शुुरू की गई है। संभावना है कि अधिसूचना जारी होने से पहले सड़कों की मरम्मत के लिए धनराशि भी अवमुक्त हो जाएगी।
विज्ञापन

लगभग 50 करोड़ की लागत से जनपद के ग्रामीण अंचलों की 178 ग्रामीण सड़कों का मरम्मत किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग ने सभी सड़कों पर आने वाले खर्च का प्रस्ताव बनाकर शासन के पास भेज दिया है। भेजी गई सड़कों की मरम्मत के लिए अधिसूचना जारी होने से पहले शासन से बजट पास किए जाने की संभावना है। हालांकि सभी सड़कों की निविदा भी निकाल दी गई है। ताकि बजट पास होते ही निविदा की प्रक्रिया पूरी नहीं करनी पड़े और कार्य शूूरू करा दिए जाए। लोक निर्माण विभाग की माने तो कई सालों से ये सड़के खराब चल रही है। इनमें सौ से अधिक सड़के तो पूरी तरह से गड्ढे में तब्दील हो चुकी है। जिनपर वाहन से कौन कहे पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। दिन में तो किसी तरह राहगीर चल रहे ले रहे हैं लेकिन रात में सड़क खराब होने के चलते दुर्घटनाओं का शिकार हो जा रहे हैं। शिकायत कई बार आने पर विभाग ने इन 178 सड़कों की मरम्मत कराने के लिए प्रस्ताव तैयार करके शासन के पास भेज दिया है।
विज्ञापन


इन सड़कों की होगी मरम्मत
मिर्जापुर। जनपद के कोलकम कला संपर्क मार्ग, पतार कलाअमहवां संपर्क मांर्ग, पतार कला सोनवर्षा संपर्क मार्ग, भटेवरा बरम बाबाद से दुलारों माता मंदिर तक संपर्क मार्ग, पतार कला पहड़ी मार्ग, सरोई तिवारी संपर्क मार्ग, भटेवरा दलित बस्ती मार्ग, धौरहरा मार्ग, डूडिया से बेलाही मार्ग, हिनौती पथरहा मार्ग, टौंगा मुख्य बस्ती संपर्क मार्ग, केवटावीर प्राइमरी पाठशाला मार्ग, कछवां जमुआ राजातालाब महाराजगंज महानंदपुर से शिवरानी मार्ग,जिगना रेलवे फीडर संपर्क मार्ग, नेगुरा बान सिंह मार्ग, मिश्रपुर मुस्लिम बस्ती मार्ग, पतार कला लठवा अनुसूचित बस्ती मार्ग आदि 178 मार्ग पूरी तरह से जर्जर हो चुके है। इनका मरम्मत कराने की बहोत आवश्यकता है। लेकिन बजट नहीं मिलने के कारण विभाग इनकी मरम्मत नहीं करा पा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनपद की 178 सड़कों की मरम्मत के लिए प्रस्ताव बनाकर शासन के पास भेजा गया है। संभावना है कि अधिसूचना जारी होने से पहले ही बजट अवमुक्त हो जाएगा। बजट मिलते ही इनकी मरम्मत शुरू करा दी जाएगी। - रमेश राम, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed