{"_id":"5b4a3ba64f1c1b1e308b4a91","slug":"61531591590-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश में कब लगाई जाएगी लौह पुरूष की प्रतिमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश में कब लगाई जाएगी लौह पुरूष की प्रतिमा
Updated Sat, 14 Jul 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
मिर्जापुर। समाजवादी लोहिया वाहिनी की बैठक नगर विधान सभा क्षेत्र के चन्द्रदीपा वार्ड शनिवार को वार्ड अध्यक्ष डिम्पल यादव की आवास पर संपन्न हुई।
बैठक के दौरान चंदन यादव ने कहा कि जिले में वर्ष 2014 से 2017 के बीच प्रदेश के मुख्यमंत्री छठवीं बार व पीएम तिसरी बार आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि पीएम व सीएम के बार-बार आने के बावजूद जिले की कोई खास तरक्की न हुई। उन्होंने कहा कि नगर आए दिन जाम के झाम से जूझ रहा है। कहा कि औराई और मिर्जापुर वाया गोपीगंज से जुडने में सहायक एकमात्र शास्त्री सेतु ही सुलभ है। कहा कि यह पुल अपनी अवधि को पार कर गया है। इसके बावजूद पुल से आए दिन बड़े वाहन पास कराए जा रहे हैं। जिससे किसी दिन बड़ी दुर्घटना की संभावनाए बढ़ गई हैं। उन्होंने बैठक के माध्यम से जहां एक पुल बनवाए जाने की मांग की वहीं चुनाव के दौरान पीएम द्वारा किए गए वायदा की तरफ ध्यान दिलाते हुए कहा कि चुनावी सभा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि था कि देश में सरकार बल्लभ भाई पटेल की एक विशाल प्रतिमा लगाई जाएगी जिसके लिए लोहा हर घर से इकठ्टा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि चार वर्ष बीत गए अब तक कितना लोहा इकठ्ठा कराया गया। बैठक में सोनू, शंभूनाथ यादव, विनोद यादव, श्याम मोहन,आर बी यादव, उमेश, विजय, अकरम, अनवर आदि मौजूद रहे।