{"_id":"5b0eef964f1c1bfa6e8b55f4","slug":"61527705494-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य शिविर में मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य शिविर में मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
Updated Thu, 31 May 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अदलहाट (मिर्जापुर)। क्षेत्र के मुहम्मदाबाद गांव में बुधवार को तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच गंगा वाराणसी द्वारा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान 156 लोगों का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर मुफ्त मे दवाएं दी गई । वरिष्ठ चिकित्सक डा. डी डी मिश्रा ने कहा कि तम्बाकू उत्पाद किसी भी रूप में प्रयोग करना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। जिससे फेफड़ा जनित रोग के अलावा कैंसर होने का खतरा बढ़ जाता है। यह रोग सिगरेट, बीडी, हुक्का चिलम, पान या पान का मसाला के प्रयोग पर पनपते है। उन्होंने कहा कि तम्बाकू पीने वालो को अधिकतर श्वांस सम्बन्धी रोग होते है। घूम्रपान करने वाले अपने आसपास सेवन न करने वालों को भी प्रभावित करते हैं। शिविर मे कुल 156 मरीज आए जिनका मुफ्त में स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाएं वितरित की गई। स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में जांच के दौरान सुगर मरीज, स्त्री रोग की जांच परीक्षण की गई। टीम में डा. डी पी सिंह, डा. रविन्द्र यादव, डा शौरभ कुमार सिंह मौजूद रहे। ग्राम प्रधान हरिओम द्विवेदी द्वारा स्वास्थ्य शिविर मे आए रोगियों को बैठने व जलपान की व्यवस्था कराई गई थी। अध्यक्षता श्रद्धा अग्रवाल व संचालन रीना डिडवानिया ने किया। शिविर में सीतेश द्विवेदी व रमा शंकर द्विवेदी ने तंबाकू छोड़ने की कसमे खाई। इस अवसर पर मीता मोरोलिया, कविता, खुशबू पांडेय, भावना अग्रवाल, सीतेश द्विवेदी, रमा शंकर द्विवेदी, संगीता सिंह, राधा अग्रवाल, मृत्युंजय द्विवेदी तथा अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन