{"_id":"5ad636a54f1c1b5f098b50ef","slug":"61523988133-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपात्रों को दिया आवास और शौचालय, तहसील में नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपात्रों को दिया आवास और शौचालय, तहसील में नारेबाजी
Updated Tue, 17 Apr 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनार। विकास खंड नरायनपुर के अन्तर्गत आवास ,शौचालय का लाभ अपात्रों को दिये जाने एवं पात्र लाभार्थियों से आवास, शौचालय के नाम पर धन की उगाही से नाराज ग्रामीणों ने मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस पर तहसील पहुंच हंगामा किया। एसडीएम चुनार डा0 अविनाश त्रिपाठी से की।
क्षेत्र के घाटमपुर, सिकिया, परशुरामपुर, रसूलपुर, शिकारपुर, बरेव की सैकड़ों महिलाएं मंगलवार को तहसील पहुंचकर ग्राम प्रधान व सेक्रेट्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। एसडीएम को पत्रक सौंपकर कहा कि ग्राम प्रधान व सेक्रेट्री की मिलीभगत से गांव के तमाम अपात्र लोगों को आवास, शौचालय का लाभ दिया जा रहा है। साथ ही पात्र लाभार्थियों से आवास व शौचालय के नाम पर मनमानी धन की उगाही की जा रही है। महिलाओं ने कहा कि अब तक कई बार ब्लाक के अधिकारियों को अवगत कराया गया लेकिन अधिकारियों द्वारा कोई भी उचित कार्रवाई नहीं की गई। यदि शीघ्र ही पात्रों को आवास व शौचालय योजना का लाभ नहीं मिला तो महिलायें विरोध में सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगी। प्रदर्शन के दौरान सीता, अमरावती, प्रभावती, मंजूलता, मुन्नी देवी, कौशिल्या आदि प्रमुख मौजूद रही। एसडीएम ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।