फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मुख्यालय पर किया प्रदर्शन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मुख्यालय पर किया प्रदर्शन

Sat, 16 Dec 2017 12:21 AM IST
Updated Sat, 16 Dec 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मुख्यालय पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
मिर्जापुर। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर शुक्रवार को जमकर धरना प्रदर्शन किया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मानदेय वृद्धि सहित 13 सूत्री मांग कर रही है। प्रदर्शन के बाद संरक्षक अजय त्रिपाठी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को संबोधित पत्रक जिलाधिकारी को सौंपा गया।

महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के तत्वावधान में मानदेय वृद्धि के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता दो महीने से भी अधिक समय से ब्लॉकों पर धरना-प्रदर्शन कर रहा है। शुक्रवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष प्रकाशिनी दूबे ने मांगों के पूरा नहीं होने पर आंदोलन जारी रखने का ऐलान करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार अपने घोषणा पत्र का पालन कर मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को 15 हजार, सहायिका को दस हजार मानदेय प्रदान करें। साथ ही श्रम कानून यानी ट्रेड यूनियन आंगनबाड़ी संघ को मान्यता दें। वही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की समस्या का ससमय समाधान करें। साथ ही सरकार 28 सितंबर 2010 के मुख्य सचिव के साथ हुए समझौते का अनुपालन कराएं। चंद्रावती ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 15 दिन का मानदेय सहित चिकित्सावकाश और इलाज के लिए धनराशि दी जाए। निशा सिंह ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों के मरम्मत के लिए बजट आवंटित हो और परियोजना कार्यालय पर मीटिंग हाल, एमपीआर फीडिंग के लिए कंप्यूटर आपरेटर तैनात किया जाए। आशा देेवी ने कहा कि ग्रोथ चार्ट, वजन मशीन, रजिस्टर व्यवस्था की व्यवस्था स्थानीय स्तर पर परियोजना से कराया जाए। इस दौरान ममता, विभा, मंजू, शीला, विमला, गीता, संगीता, श्यामा, सुशीला, विभा तिवारी, आरती गिरि, मीना, सावित्री मिश्रा, मीरा गुप्ता, संगिता सिंह आदि ने मानदेय वृद्धि की मांग की। धरने में फुलवंती, हेमलता, इंद्रावती, लक्ष्मीना, नीलम, निर्मला, सुशीला देवी, सुमन, मंतरा, अर्चना, किरन सिंह, जगदंबा, निशा, कृष्णावती मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed