फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   प्रतियोगिता के पहले दिन पहाड़ी का रहा दबदबा

प्रतियोगिता के पहले दिन पहाड़ी का रहा दबदबा

Wed, 06 Dec 2017 12:17 AM IST
Updated Wed, 06 Dec 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
प्रतियोगिता के पहले दिन पहाड़ी का रहा दबदबा

विज्ञापन
पड़री। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का तृतीय जनपदीय कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता व क्रंीड़ा समारोह का शुभारंभ मंगलवार को हुआ। पहाड़ी ब्लॉक के कस्तूरबा गांधी विद्यालय में शुरू कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला समन्वयक सामुदायिक सहभागिता चंद्रशेखर और विशिष्ट अतिथि एबीएसए पहाड़ी शशिकान्त श्रीवास्तव ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया।

मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों द्वारा सर्व प्रथम दीप प्रज्वलन व मार्च पास्ट सलामी ली गई। उसके बाद खेल का शुरुआत हुआ। प्रतियोगिता में जनपद के 10 विद्यालयों में मड़िहान, हलिया, लालगंज, पहाड़ी, राजगढ़, नगर, छानबे, कोन, मंझवा, जमालपुर की बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। जिसमें 400 मीटर दौड़ में पहाड़ी प्रीति प्रथम, जमालपुर अराधना द्वितीय मड़िहान, उर्मिला तृतीय स्थान, 200 मीटर दौड़ में पहाड़ी पूजा प्रथम, छानबे खुशबू द्वितीय, और मड़िहान सीता तृतीय रही। वहीं चक्का फेक में पहाड़ी रुचि प्रथम, कोन खुशबु द्वितीय, गोला फेक में कोन खुशबू प्रथम, पहाड़ी रुचि सरोज द्वितीय और छानबे की रुचि तृतीय स्थान पर रही। निर्णायक मंडल में विनोद यादव, रविकांत दिवेदी, प्रदीप दुबे, अवधेश सिंह, रामध्यान सिंह, संतोष सिंह, मुलायम सिंह, कीर्ति तिवारी, रितू रानी रही। खंड शिक्षा अधिकारी राजेश वैश्य, संजय यादव, केशराज सिंह ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान प्रधान पडरी निशा देवी, चन्द्रेश अग्रहरी, पंचदेव सिंह उर्फ नान्हक सिंह, बृजेन्द्र नारायण सिंह, सत्यंबदा सिंह, अखिलेश सिंह, माता प्रसाद सिंह, अवधेश सिंह, विनोद सोनकर, गुलाब आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed