फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   चेयरमैन चुनने के लिए आज मतदान करेंगे युवा

चेयरमैन चुनने के लिए आज मतदान करेंगे युवा

Wed, 29 Nov 2017 12:17 AM IST
Updated Wed, 29 Nov 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
चेयरमैन चुनने के लिए आज मतदान करेंगे युवा

विज्ञापन
मिर्जापुर। नगर का चेयरमैन चुनने के लिए युवा आज अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। निकाय चुनाव को लेकर युवाओं में खासा उत्साह है। नगर की गलियों, चौराहों और चाय की दुकानों पर युवा मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करते दिखे। नगर पालिका परिषद मिर्जापुर में युवा नगर के विकास को तवज्जो दे रहे हैं। युवाओं खासकर महिलाओं का मानना है कि नगर का विकास होना चाहिए। युवा वर्तमान समय की जर्जर सड़क, खस्ताहाल पाइप लाइन, नगर पालिका परिषद में व्याप्त भ्रष्टाचार से अजीज आ चुके हैं। इस बार मतदाता पेयजल, सड़क, साफ-सफाई, पार्कों का सुंदरीकरण सहित नगर का चतुर्दिक विकास करने वाले को मत देने का विचार बना चुके हैं। इस बार के चुनाव में युवाओं पर जाति-पाति और धर्म का कोई असर नही दिख रहा है।
महुवरिया की ज्योति शर्मा ने कहा कि वर्तमान समय में जनता को शुद्घ पेयजल मयस्सर नही हो रहा है। ऐसा नगर पालिका अध्यक्ष चुनना है, जो जनता को शुद्घ और ससमय पेयजल उपलब्ध करा सके। साथ ही नगर का विकास भी करे। पीली कोठी की शिखा ने कहा कि आज नगर की सड़कें खस्ताहाल हैं। सड़क की जगह गड्ढे ज्यादा हैं। नगर पालिका क्षेत्र की सड़कों और गलियों की दशा सुधरनी चाहिए। जिससे आम जनमानस को तकलीफों से निजात मिल सके। कचहरी की साक्षी यादव ने कहा कि नगर पालिका क्षेत्र में छुट्टा पशुओं का आतंक है। छुट्टा पशु के लिए आज तक नगर पालिका प्रशासन द्वारा कोई समुचित कार्रवाई नहीं की गई है। छुट्टा पशुओं के चलते कई लोगों को घायल होना पड़ा है। नगर की समस्याओं को प्राथमिकता पर दूर करने वाले को ही वोट दिया जाएगा।
विज्ञापन

शुक्लहा की ज्योति पाठक ने कहा कि नगर पालिका परिषद के विकास के लिए आज तक किसी ने नही सोचा है। जिसके चलते आज भी नगर पालिका क्षेत्र का समुचित विकास नही हो सका है। नगर के लिए एक सशक्त अध्यक्ष का चुना जाना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जंगीरोड की नीतू बिंद ने कहा कि जंगी रोड में साफ-सफाई और पेयजल की बड़ी किल्लत है। वहीं बरसात के दिनों में तो पानी सड़कों पर बहता है। नगर की समस्याओं से निजात दिलाने वाले को मत देंगे। सिविल लाइन की फौजिया जमाल ने कहा कि नगर पालिका परिषद का अध्यक्ष ऐसा हो जो नगर का समुचित विकास कर सके। नगर पालिकाध्यक्षों द्वारा समुचित ध्यान दिया जाना जरूरी है। युवा नगर के विकास को प्राथमिकता दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed