{"_id":"59d1402b4f1c1bdb538b54c7","slug":"61506885675-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामलीला मंचन के दौरान अराजकतत्वों ने किया पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामलीला मंचन के दौरान अराजकतत्वों ने किया पथराव
Updated Mon, 02 Oct 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चुनार। रामलीला के दौरान लीला के स्वरूपों पर शनिवार की रात शरारती तत्वों ने पथराव किया। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष ने कोतवाली में दो नामजद व 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर लीला बंद करने की चेतावनी दी है।
शनिवार की रात उसमानपुर इलाके में स्थित लंका पर विजयादशमी लीला के मंचन के दौरान कुछ अराजक तत्वों ने लीला में रावण का अभिनय कर रहे कमेटी के पूर्व अध्यक्ष पात्र गोविंद जायसवाल पर पहले पत्थरबाजी किया। मना करने पर अराजक तत्वों ने रावण के हाथ से दफ्ती का बनाया फरसा भी छिन कर फेंक दिया और पात्र को मारापीटा। साथ ही उसको जान माल की धमकी देते हुए भाग निकले। घटना के संबंध में कमेटी के अध्यक्ष चन्दहास गुप्ता ने कोतवाली में दो नामजद सहित दर्जनभर अज्ञात के विरूद्ध तहरीर देकर कार्यवाही की मांग करते हुए कहा कि यदि अराजक तत्वों के विरूद्ध उचित कार्यवाही नहीं की गयी तो आगे की रामलीला का मंचन नहीं होगा। घटना को लेकर लीला प्रेमियों में आक्रोश व्याप्त है। कोतवाल राजीव सिंह ने बताया कि मामले में मुकदमा कायम कर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की जाएगी।