फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   स्वच्छता अभियान का पोल खोल रहा कलेक्ट्रेट पड़ा कूड़े का ढेर

स्वच्छता अभियान का पोल खोल रहा कलेक्ट्रेट पड़ा कूड़े का ढेर

Wed, 13 Sep 2017 01:15 AM IST
Updated Wed, 13 Sep 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
स्वच्छता अभियान का पोल खोल रहा कलेक्ट्रेट पड़ा कूड़े का ढेर

विज्ञापन
मिर्जापुर। स्वच्छता अभियान पर केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार पानी की तरह पैसा बहा रही है , बावजूद इसके स्वच्छता कम गंदगी ज्यादा दिखाई पड़ रही है। सरकार की योजनाओं को अमली जामा पहनाने वाले जिलाधिकारी व एसपी कार्यालयों के बाहर कूड़े का अंबार लगा हुआ है। कार्यालयों के बाहर बने शौचालय जर्जर हालत में हैं। फरियादियों की सुविधा के लिए बनाए गए शौचालयों से उठ रही बदबू से लोग मुंह नाक दबा कर जाने को मजबूर हैं। जिलाधिकारी ने कार्यभार संभालने के बाद लोगों की शिकायत पर जर्जर शौचालय को बनवाने की बात कही थी, लेकिन अभी तक कुछ नहीं हुआ।
कलेक्ट्रेट के मुख्य द्वार पर रखा कूड़ेदान एक पखवारे भर से कर बाहर गिर रहा है। फरियादियों के लिए बनवाए गए शौचालय के पास से गुजरने पर उठ रही दुर्गंध के कारण लोगों को मुंह नाक दबा कर गुजरना पड़ता है। कलेक्ट्रेट के बाहर साइलस तिराहे पर बने शौचालय पर मौजूद गंदगी राहगीरों के लिए मुसीबत बनी हुई है। आसपास के इलाकों से कूड़ा ला कर कर तिराहे पर कूड़े का अंबार लगाने से वहां रह रहे लोगों के लिए बीमारी का घर साबित हो रहा है। लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। यही हालत पुलिस अधीक्षक कार्यालय का भी है। कार्यालय के पश्चिम तरफ व दक्षिण तरफ गंदगी का अंबार लगा रहता है। बरसात में तो उधर से गुजरना मुश्किल हो जाता है। पुलिस अधीक्षक के मुख्य गेट के बाहर दाईं ओर रखा कूड़ेदान 15 दिनों से भर कर पड़ा हुआ है। खुली नालियों से उठ रही दुर्गंध वादकारियों व राहगीरों के लिए मुसीबत बनी हुई है। नगर पालिका जब मंडल के मुख्य स्थान पर ध्यान नही दे रहा है तो अन्य स्थानों का अंदाजा खुद ब खुद लगाया जा सकता है। जिलाधिकारी बिमल कुमार दुबे ने कार्यभार संभालने के बाद जनता की शिकायत पर कलेक्ट्रेट परिसर में बने शौचालय का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान उन्होंने दुर्गंध से बचने के लिए रूमाल का सहारा लिया था। उन्होंने जर्जर शौचालय को नया बनवाने की बात कही थी, लेकिन चार माह बीत जाने के बाद भी हालात जस का तस बना हुआ है। सवाल यह है कि जब जनपद में स्वच्छता अभियान चला कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। तो अधिकारी खुद क्यों जागरूक नहीं हो रहे हैं। प्रदेश में भाजपा की सरकार है, नगर पालिका की चेयरमैन भी भाजपा से आती हैं। फिर क्यों उनके द्वारा सरकार की मंशा पर पानी फेरा जा रहा है।
विज्ञापन

000
शौचालयों में नहीं मिली पानी टंकी
मिर्जापुर। स्वच्छ भारत मिशन के तहत विकास खंड छानबे के ग्राम पंचायत नौगांव में बन रहे शौचालयों का औचक निरीक्षण जिला समन्वयक विनोद श्रीवास्तव और प्रेरक फरक अब्बास ने किया। शौचालयों में निरीक्षण के दौरान पानी की टंकी नही मिली। साथ ही जिन शौचालयों में एक गड्ढा मिला वहां पर दूसरा गड्ढा बनवाने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

निरीक्षण के साथ ही समुदाय के लोगों को शौचालाय के उपयोग के लिए प्रेरित किया। ग्राम पंचायत को खुले में शौच मुक्त बनाने के लिए 571 शौचालयों की धनराशि अवमुक्त की जा चुुकी है, जिसके सापेक्ष 495 शौचालयों का निर्माण हो चुका है। वहीं 26 नये शौचालयों का निर्माण मिस्त्री द्वारा किया जा रहा था। हरिजन बस्ती में पांच- पांच शौचालयों के स्थानों पर कलस्टर शौचालयों का निर्माण पाया गया। प्रत्येक शौचालय के लिए एक ही गड्ढा बनाया गया था, इस प्रकार ग्राम पंचायत में सेफ्टी टैंक की तरह गड्ढे पाए गए। वहीं लगभग 80 जगहों पर एक स्थान पर दो शौचालय बनवाए गए थे। निरीक्षण के दौरान प्रधान प्रतिनिधि मौजूद रहे, जिन्हें प्रत्येक शौचालयों में दो गड्ढों का निर्माण कराने का सुझाव दिया जाएगा। शौचालयों का निर्माण नियमानुसार नही होने पर वसूली की संस्तुति की जाएगी।
000
खुले में शौच मुक्त गांवों की समीक्षा
मिर्जापुर। कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य विकास अधिकारी प्रियंका निरंजन की अध्यक्षता में स्टेट कंस्लटेंट सुशील कुमार पांडेय के साथ स्वच्छता अभियान की बैठक हुई। जिसमें जनपद में खुले में शौच से मुक्त घोषित किए गए 254 ग्राम पंचायतों और 593 ग्रामों की समीक्षा बैठक किया। सीडीओ ने कहा कि खुले में शौच घोषित हो चुके गांवों में मंडलीय टीम द्वारा सत्यापन किया गया है, निरीक्षण में मिली कमियों को पूरा करके ग्राम पंचायतवार 20 सितंबर तक कागजात प्रस्तुत करें। साथ ही मंडल स्तरीय सत्यापन के लिए भेजा जा सके। उन्होंने कहा कि कार्य में लापरवाही बरतने वाले के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान डीपीआरओ बालेश्धर द्विवेदी, डीसी विनोद श्रीवास्तव, मनीष पांडेय आदि मौजूद रहे।

00
स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली
फोटो
मिर्जापुर। बरकछा स्थित राजीव गांधी दक्षिणी परिसर में मंगलवार को स्वच्छता पखवारा मनाया गया। इस अवसर पर एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवायोजना की सभी चारो ईकाईयों के स्वयंसेवकों ने स्वच्छता अभियान तथा स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया। लोगों को साफ सफाई का महत्व बताया। चारों इकाइयों के 400 स्वयं सेवकों ने बेलहरा प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय पहुंच कर छात्र एवं छात्राओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया तथा उनके साथ मिल कर विद्यालय में स्वच्छता अभियान चला कर सफाई किया। स्वयंसेवकों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डाला। इसके बाद सभी स्वयं सेवक एवं स्वयं सेविकाओं ने बैनर एवं पोस्टर के साथ विद्यालय से बेलहरा बजार तक रैली निकाली। रैली के माध्यम से आम जन स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक किया। कार्यक्रम आधिकारियों डा. अनिल कुमार सिंह, डा. सुभाष प्रताप सिंह, डा. त्रियुगी नाथ, डा. अश्विनी कुमार कुशवाहा एवं डा. अपूर्व मुखर्जी के निर्देशन में हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed