फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   61.15 percent people vote

61.15 फीसदी लोगों ने चुना अपना नेता

Sat, 10 Oct 2015 12:09 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो / अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Sat, 10 Oct 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
61.15 percent people vote
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण में छिटपुट और फर्जी वोटिंग की घटनाओं के बीच मतदान संपन्न हुआ। पहले चरण के चुनावी यज्ञ में 61.15 प्रतिशत मतदाताओं ने मत दिए। विकास खंड सीखड़ के विदापुर में प्रत्याशी राम नारायण के वार्ड चार, पांच और छह के मतपत्र पर निशान नहीं था।
विज्ञापन


 इससे उस प्रत्याशी के पक्ष में मतदान नहीं हो सका। साथ ही वार्ड के 125 मतदाता मतदान से वंचित हो गए। मंडलायुक्त अनिल कुमार ने शुक्रवार को बूथों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कोन के प्राथमिक विद्यालय लखनपुर, चील्ह, मलाधरपुर, पुरजागीर, सागरपुर और कछवां के पूर्व माध्यमिक विद्यालय कछवां का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने मतदानकर्मियों से पूछताछ की। साथ ही मौजूद भीड़ को भी नियंत्रित करने का निर्देश पुलिसकर्मियों को दिया।
विज्ञापन


पहले चरण में जिला पंचायत सदस्य और क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए विकास खंड सिटी, कोन, मझवां और सीखड़ में मतदान शुक्रवार को प्रात: सात बजे से आरंभ हो गया। कई ब्लाकों में तो मतदाता सुबह ही मतदान करने पहुंचे, तो वहीं कुछ ब्लाकों में मतदाता आराम से मतदान करने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मतदान के लिए बूूूथों पर सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था की गई थी। पहले चरण में मतदान के लिए विकास खंड सिटी में 255, कोन में 134 सीखड़ मेें 123  और मझवां में 179 सहित 691 मतदान स्थल (बूथ) बनाए गए थे। जिन पर मतदान के बाद प्रत्याशियों के भाग्य बैलेट बाक्स में बंद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed