फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   56 TB patients were adopted and given nutrition packets.

Mirzapur News: 56 टीबी रोगियों को लिया गया गोद, दी गई पोषण पोटली

Sat, 20 Jul 2024 05:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2024 05:40 AM IST
विज्ञापन
56 TB patients were adopted and given nutrition packets.
टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जनपद के नरायनपुर विकासखंड कार्यालय सभागार में 56 टीबी मरीजों को पोषण पोटली और प्लास्टिक बाल्टी भेंट करते हुए उन्हें गोद भी लिया गया।
विज्ञापन

होप वेलफेयर ट्रस्ट व मुकूल माधव फाउंडेशन वाराणसी द्वारा 51 टीबी मरीज, चुनार पीएचसी प्रभारी डॉ. राकेश कुमार पटेल द्वारा पांच टीबी मरीजों को भुना चना, मूंगफली दाना, सत्तू, सोयाबीन, गुड़, बिस्कुट, साबून की पोटली के साथ-साथ प्लास्टिक बाल्टी दिया गया। उन्हें आगामी पूरे इलाज अवधि तक सहयोग देने हेतु गोद लेने का कार्य किया। मुख्य अतिथि चुनार एसडीएम संजीव कुमार यादव द्वारा होप वेलफेयर ट्रस्ट के इस मानवीय कार्य की सराहना की गई।
विज्ञापन

चुनार पीएचसी प्रभारी डॉ. राकेश कुमार पटेल ने मरीजों को सुझाव दिया कि टीबी की दवा के सेवन में एक दिन भी गैप नहीं करना चाहिए। क्षय विभाग के डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर सतीश शंकर यादव द्वारा लोगों को टीबी के समस्त लक्षणों के साथ साथ सरकारी स्तर से उपलब्ध सभी निशुल्क सुविधाओं से परिचित कराया। इस दौरान रेणुका गौतम, सर्वेश कुमार, धनेश कुमार, अखिलेश यादव, इफ्तिखार अहमद, मनभावन, श्यामाकांत सुमन, संदीप गुप्ता, सोनम, जितेंद्र यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed