फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   550 patients treated at Inner Wheel Club's health camp.

Mirzapur News: इनरव्हील क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 550 मरीजों का हुआ उपचार

Mon, 27 Jul 2026 01:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
550 patients treated at Inner Wheel Club's health camp.
शहरनामा की फोटो, स्वास्थ्य ​शिविर में उप​स्थित इनरव्हील क्लब मिर्जापुर की सदस्य, सोशल मीडिया
निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर के साथ पौधरोपण
विज्ञापन

मिर्जापुर। इनरव्हील क्लब ऑफ मिर्जापुर और रामकृष्ण सेवा आश्रम हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर एवं पौधरोपण कार्यक्रम हुआ। शिविर में 550 मरीजों ने निशुल्क स्वास्थ्य जांच, चिकित्सकीय परामर्श, विभिन्न जांचों और दवाइयों का लाभ मिला।

शिविर में जनरल मेडिसिन, चर्म एवं गुप्त रोग, हृदय रोग, प्रसूति एवं स्त्री रोग, हड्डी रोग, गुर्दा एवं मूत्र रोग और नेत्र रोग के विशेषज्ञ चिकित्सकों के साथ फिजियोथेरेपिस्ट ने भी सेवाएं दीं। इस दौरान मरीजों की बीपी, शुगर, बीएमडी, हीमोग्लोबिन, प्रोस्टेट (पीएसए) तथा यूरोफ्लोमेट्री (पेशाब की धार की जांच) सहित विभिन्न निशुल्क जांचें की गईं। आवश्यकतानुसार चिकित्सकों ने मरीजों को निशुल्क दवाइयां भी दीं। क्लब की अध्यक्ष शुभा खंडेलवाल ने बताया कि शिविर का उद्देश्य उन जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना है, जो आर्थिक कारणों से समय पर उपचार और स्वास्थ्य परीक्षण नहीं करा पाते। इस मौके पर जयश्री अग्रवाल, जया, प्रियंका, स्तुति, बीना, अंजू, मधु, अल्का, आरती, शालू, रिया, सरिता, साक्षी, दुर्गेश नंदिनी एवं सत्यंवधा सिंह सहित इनरव्हील क्लब ऑफ मिर्जापुर की सदस्याएं उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed