फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   54 out of 177 medicines and 22 out of 96 injections were missing

Mirzapur News: 177 में से 54 दवाएं और 96 में से 22 इंजेक्शन नहीं

Sun, 03 Aug 2025 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Aug 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
54 out of 177 medicines and 22 out of 96 injections were missing
मिर्जापुर। मां विंध्यवासिनी स्वशासी राज्य चिकित्सालय से संबद्ध मंडलीय अस्पताल और भैरो प्रसाद जायसवाल चिकित्सालय में 54 दवाएं और 22 इंजेक्शन नहीं हैं। मंडलीय अस्पताल के दवा काउंटर के पास दवा और इंजेक्शन की उपलब्धता का बोर्ड लगा है। बोर्ड में 177 प्रकार की दवाओं की जानकारी दी गई है। इसमें 54 दवाएं उपलब्ध नहीं हैं। इसी तरह सेे 96 में 22 इंजेक्शन नहीं हैं।
विज्ञापन

भैरो प्रसाद जायसवाल चिकित्सालय में चार विभाग हैं। वहां पर नेत्र, मानसिक, चर्म रोग और नाक, कान व गला रोग का विभाग है। सड़कों पर अधिक धूल होने के चलते आंंखों में इंफेक्शन के मरीज बढ़े हैं। इसके बाद भी अस्पताल में नेत्र रोग की दवा काफी समय से नहीं है। मानसिक रोग और चर्म रोग की सभी दवाएं नहीं हैं। चर्म रोग की दवाएं काफी महंगी आती हैं। इन्हें बाहर मेडिकल स्टोर से ही लेना पड़ता है। अस्पताल खुले तीन महीने हो गया है। अस्पताल के बाहर पांच मेडिकल स्टोर संचालित होते हैं। बात मंडलीय अस्पताल की करें तो वहां पर दवा काउंटर पर 177 दवाओं की सूची है। इसमें से 54 दवाओं के आगे उपलब्धता नहीं होने के कारण नो लिखा गया है। इसी तरह से इंजेक्शन की सूची में 96 में 22 के आगे नो लिखा है। इनमें कई जरूरी दवाएं हैं।
विज्ञापन

....................................

नहीं है ये दवाएं और इजेंक्शन
मंडलीय अस्पताल के दवा काउंटर बोर्ड पर जो लिस्ट लगी है। उसमें जिन दवाओं व इंजेक्शन की उपलब्धता नहीं है। उसमें इंजेक्शन में पैरासिटामोल 10 एमजी बोतल, पैंटोप्राज़ोल, रेस्प्यूल, पाइपेरासिलिन/टाज़ोबैक्टम, मिर्गी के लिए फेनोबार्बिटोन,सिज़ोफ्रेनिया मरीज के लिए हेलोपेरिडोल इंजेक्शन समेत 22 इंजेक्शन नहीं है। एलर्जी के लिए सीरप हाइड्रोक्सीज़ीन, ओसेल्टामिविर, एमास्किलीन 125 एमजी, ईयर ड्राप क्लोट्रिमेज़ोल, दवा में बैक्टेरिया संक्रमण रोकने में एंटी बायोटिक सेफैलेक्सिन 250 एमजी, विटामिन डी 60 के, कार्बिमाजोल 10 एमजी,सेफिक्साइम 200 एमजी आदि कई दवाएं नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


....................................
वर्जन
जीवन रक्षक जरूरी दवाएं अस्पताल में हैं। सारी दवाएं मेडिकल कॉरपोरेशन से आती हैं। जो दवा नहीं हैं। उसकी मांग की गई है। कॉरपोरेशन से दवा मिलने पर उसे उपलब्ध कराया जाएगा।
डॉ. एसके श्रीवास्तव, सीएमएस, मंडलीय अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed