फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   अभी तो मिशेल मामा ही जेल गए

अभी तो मिशेल मामा ही जेल गए

Sun, 12 May 2019 12:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 May 2019 12:43 AM IST
विज्ञापन
अभी तो मिशेल मामा ही जेल गए
मिर्जापुर। भाजपा- अपना दल एस की प्रत्याशी अनुप्रिया पटेल के लिए माहौल बनाने जनपद में पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। कहा, विपक्ष डरा हुआ है, इसलिए मोदी के पीछे पड़ा हुआ है। अब तक हुए मतदान से साफ हो गया है कि एक बार फिर मोदी सरकार बनेगी। इससे निराश विपक्षी पीएम की जाति पूछ रहे हैं। पीएम ने तो शपथ लेते ही बता दिया था कि उनका धर्म राष्ट्रधर्म और राष्ट्रवाद है। विपक्ष नेतृत्व विहीन है। सपा-बसपा और कांग्रेस में पीएम के नाम पर रार मची है। पांच साल में भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई से भ्रष्टाचारी नेता सकते हैं। अभी कांग्रेस के मिशेल मामा ही जेल गए, अगली बार एनडीए सरकार बनी तो काका समेत कई जेल में होंगे।
विज्ञापन

शनिवार को बिहसड़ा स्थित महाशक्ति इंटर कालेज में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आपको तय करना है कि आपको आतंक का साथ देने वालों की सरकार चाहिए या फिर आतंक को करारा जवाब देने वालों की। प्रदेश में जब से भाजपा की सरकार बनी है तब से कोई आतंकी घटना नहीं हुई। कांग्रेस और सपा-बसपा में कई हमले हुए क्योंकि उनका रुख आतंक पर हमेशा नरम रहा है। आतंकी भी जानते हैं कि अब उनकी खैर नहीं है। अयोध्या के आतंकी हमले में तो आतंकियों के हाथ में सपा का झंडा देखा गया था। पीएम की जाति पूछी जा रही है। कल्याणकारी योजनाओं में जाति नहीं बल्कि गरीबी और पिछड़ापन देख कर लाभ दिया गया।
विज्ञापन

बसपा सुप्रीमो मायावती को निशाने पर लेते हुए कहा कि आखिर क्या मजबूरी है कि उन्होंने बाबा साहेब आंबेडकर का अपमान करने वालों से गठबंधन किया। मायावती ने सपा शासनकाल के कई जिलों के नाम तक बदल दिए। कानून व्यवस्था पर कहा कि प्रदेश में अब कानून का राज है। कानून हाथ ने लेने वाले या जेल में हैं या उनका राम नाम सत्य हो गया। अंत में कहा कि ये चुनाव ग्राम पंचायत या नगर पालिका का नहीं है बल्कि देश का है। देश सुरक्षित रहेगा तो हम सुरक्षित रहेंगे। आपका एक वोट सीधे मोदी जी को जाएगा। हम किसी मजहब या जाति के खिलाफ नहीं हैं। हम आतंक, नक्सल के खिलाफ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंच पर प्रत्याशी अनुप्रिया पटेल, राज्यसभा सांसद रामशकल, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष शिवनाथ यादव, प्रदेश सह प्रभारी गोवर्धन झपड़िया, जिलाध्यक्ष भाजपा बृजभूषण सिंह, भाजपा विधायक रत्नाकर मिश्रा, रमाशंकर सिंह पटेल, अनुराग सिंह, राहुल कोल, सुचिस्मिता मौर्या, अपना दल एस के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल, राकेशधर त्रिपाठी समेत लोगों ने सीएम का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed