फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   वन-वे संचालन पर रोक से दिनभर रहा अफरा-तफरी

वन-वे संचालन पर रोक से दिनभर रहा अफरा-तफरी

Sat, 12 Jan 2019 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jan 2019 12:14 AM IST
विज्ञापन
वन-वे संचालन पर रोक से दिनभर रहा अफरा-तफरी
ड्रमंडगंज (मिर्जापुर)। औराई-मिर्जापुर मार्ग स्थित गंगा नदी पर बने शास्त्री सेतुु के मरम्मत कार्य होने के चलते राष्ट्रीय राजमार्ग के भैसोड़ बार्डर पर ड्रमंडगंज पुलिस ने भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी। शुक्रवार को सुबह नौ बजे से रात्रि नौ बजे तक के लिए मध्य प्रदेश से मिर्जापुर की ओर जाने वाले भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक रही लेकिन मिर्जापुर से हनुमना मध्य प्रदेश की ओर जाने वाले भारी वाहनों का वन-वे संचालन होता रहेगा।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक विपिन मिश्रा के निर्देश पर शुक्रवार की सुबह नौ बजे से रात्रि नौ बजे तक भैसोड़ स्थित यूपी-एमपी बार्डर पर ड्रमंडगंज चौकी प्रभारी अजीत कुमार सिंह ने भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने के लिए पुलिस बल तैनात किया है। राष्ट्रीय राजमार्ग पर अचानक भारी वाहनों के वन-वे संचालन पर रोक लग जाने से ड्रमंडगंज, बेलन बरौधा, लालगंज, लहंगपुर से मिर्जापुर तक शुक्रवार को दिनभर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। 12 घंटे तक के लिए वन-वे संचालन पर रोक लग जाने से शुक्रवार को नैड़ी कठारी से लालगंज तक सैकड़ों भारी वाहन खड़े रहे। सड़क पर भारी वाहनों के बढ़ते दबाव के मद्देनजर बरौधा पुलिस ने जर्जर पुराने बेलन पुल पर भारी वाहनों को खड़ा न करने का सुझाव दिया। चौकी प्रभारी ड्रमंडगंज ने बताया कि अग्रिम आदेश तक यूपी-एमपी सीमा से मिर्जापुर शहर की ओर जाने वाले भारी वाहनों पर नियमित रोक लगी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed