फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   विकास कार्यों की प्रगति पर चर्चा

विकास कार्यों की प्रगति पर चर्चा

Sun, 30 Dec 2018 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Dec 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
विकास कार्यों की प्रगति पर चर्चा
मड़िहान। पटेहरा प्रमुख दिनेश सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को ब्लाक के सभागार में क्षेत्र पंचायत व ग्राम प्रधानों की संयुक्त बैठक हुई। इस अवसर पर विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी दी गई। मनरेगा कार्य योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष में पटेहरा कला में कुल 741.30 करोड़ के सापेक्ष चार सौ 20 करोड़ का व्यय किया गया। शेष विकास कार्य प्रगति पर बताए गए।
विज्ञापन

वित्तीय वर्ष 2019-20 में प्रस्तावित 5090 मजदूर को 100 दिन के रोजगार हेतु 481.78 लाख खर्च किया जा चुका है। पेयजल समस्या के लिए ग्रामीण अंचलों में पेयजल की विकट समस्या बताई गई। वृक्षारोपण व छुट्टा पशुओं के लिए सामुदायिक भवन बनवाना यह भी कार्य ग्राम प्रधान करा सकेंगे। ग्राम प्रधान सड़क भी बनवा सकते हैं। मनरेगा से 60 प्रतिशत का पेमेंट कृषि विभाग व पेयजल पर खर्च किए जाएंगे। कुआ, बंधी, चेकडैम आदि मरम्मत के लिए प्रधान धन खर्च कर सकेंगे। वृक्षारोपण व सुंदरीकरण पर खर्च पर तीस प्रतिशत धन खर्च किए जाएंगे। एडीओ पंचायत अशोक दुबे ने स्वच्छता पर बताया कि हमारा जनपद तो ओडीएफ हो गया है। लेकिन हमारे यहां शत प्रतिशत शौचालय का प्रयोग नहीं किया जा रहा है। पचीस गांव में अभी भी शौचालय अधूरे पड़े हैं। जिस पर उन्होंने चिंता जताई। एबीएसए राम मिलन यादव ने बताया कि शिक्षण कार्य प्रगति पर है। पटेहरा क्षेत्र में 123 प्राथमिक व साठ पूर्व माध्यमिक विद्यालय हैं। जिसमें तेरह ग्राम में क्लस्टर योजना के तहत मॉडल विद्यालय तैयार है। बैठक में एडीओ आईएसबी सूर्य नारायन पांडेय, डॉ एसपी गुप्ता, ओपी सिंह, राजेश कुमार सिंह, प्रेम नारायण मौर्य, सुनील सिंह, घनश्याम कोल, बिमल पटेल, अमित सिंह, फूलचंद यादव, रामजीत मौर्य आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed