फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   दुर्घटना की वीडियोग्राफी करने वालों पर होगी कार्रवाई

दुर्घटना की वीडियोग्राफी करने वालों पर होगी कार्रवाई

Thu, 27 Dec 2018 12:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Dec 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
दुर्घटना की वीडियोग्राफी करने वालों पर होगी कार्रवाई
मिर्जापुर। मंडलायुक्त मुरली मनोहर लाल की अध्यक्षता में बुधवार को आयुक्त कार्यालय में मंडलीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक के दौरान सड़क सुरक्षा संबंधी कई बिंदुओं पर चर्चा की गई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी भदोही से वार्ता कर आईटीआई भदोही परिसर में जमीन की उपलब्धता के दृष्टिगत एआरटीओ व प्रधानाचार्य के संयुक्त हस्ताक्षर से प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया। आईटीआई परिसर मिर्जापुर में निर्माणाधीन मंडलीय ड्राइविंग ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट के कार्यदायी संस्था को गुणवत्तापूर्ण ससमय निर्माण कार्य पूरा कराने को कहा। बच्चों की सुरक्षा के दृष्टिगत स्कूूलों के पास रंबल स्ट्रिप बनवाने के लिए लोक निर्माण विभाग को निर्देशित किया गया। नगरीय यातायात प्रबंधन के लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संबंधित विभागों की बैठक कराकर एक कार्ययोजना तैयार कर उसके अनुसार कार्यवाही किए जाने के लिए एआरटीओ को निर्देशित किया गया। मंडलायुक्त ने कहा कि संयुक्त निदेशक माध्यमिक शिक्षा के साथ समंवय करके नोडल अध्यापकों को नामित करने तथा यातायात जागरूकता के लिए स्कूल प्रबंधकों व प्रधानाचार्यों की एक बैठक की जाए। दुर्घटना प्रभावित व्यक्तियों की मदद करने के बजाय अमानवीय ढंग से उनकी फोटो खींचने व वीडियो बनाने वालों के खिलाफ दण्डात्मक कार्यवाही की जाए। सुरक्षा के दृष्टिगत रेलवे फाटक बंद होने के बावजूद पार करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ दण्डात्मक कार्यवाही किए जाने संबंधी होर्डिंग लगवाए जाने का निर्देश दिया। शास्त्री पुल से गुजरने वाले भारी वाहनों पर लगी रोक के संबंध में यथोचित स्थलों पर बोर्ड लगवाने के लिए पीडब्ल्यूडी को निर्देशित किया गया। इस दौरान डीआईजी पीयूष श्रीवास्तव, नगर पालिकाध्यक्ष मनोज जायसवाल, अधीक्षण अभियंता पीडब्ल्यूडी रमाशंकर, संयुक्त निदेशक माध्यमिक शिक्षा कामताराम पाल, संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य डॉ. सुनील, ओपी सिंह, केडी सिंह एवं सीवी राम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed