{"_id":"5c212b78bdec2257282d3d0e","slug":"51545677688-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चयन प्रक्रिया धांधली का आरोप लगाते हुए कर्मचारियों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चयन प्रक्रिया धांधली का आरोप लगाते हुए कर्मचारियों ने किया हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। सिंचाई विभाग में चतुुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की पदोन्नति के चयन में धांधली किए जाने का आरोप लगाते हुए विभाग के कर्मचारियों ने सोमवार को हंगामा किया। आरोप लगाया कि जिन लोगों को पदोन्नत किया गया है उसमें मानकों को ताक पर रखकर किया गया। चयन के लिए चार से पांच लाख रुपये तक लिए गए। हंगामा मचाने वाले लोगों ने जिलाधिकारी और आयुक्त से इसकी जांच कराकर नियमों के तहत चयन कराने की मांग की है।
हंगामा कर रहे कर्मचारियों का आरोप है कि सिंचाई विभाग के चार खंडों के सिंचाई खंड चुनार, सिरसी, आईसीडी तथा बंधी खंड में तैनात चतुर्थ श्रेणी के नौ कर्मचारियों को पदोन्नत कर उन्हें लिपिक बनना था। इसके लिए चयन प्रक्रिया शुरू की गई। आठ दिसंबर को लिखित परीक्षा आयोजित की गई। 16 दिसंबर को रिटेन एवं इंटरव्यू आयोजित किया गया। जिसमें 16 लोगों की परीक्षा ली गई। इसमें से नौ लोगों का चयन किया गया। यह भी आरोप है कि जिन लोगों का चयन किया गया है। उनको टाइप करना नहीं आता है। कुछ लोगों को तो लिखना भी नहीं आता है फिर भी उनका चयन कर लिया गया जबकि उससे अधिक पढे़ लिखे लोग मौजूद थे लेकिन उनका चयन नहीं किया गया। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि पैसे के बल पर लोगों को चयन किया गया है। अगर उनकी जांच कराई जाए तो वह मानक पर खरे नहीं उतर पाएंगे। कर्मचारियों ने डीएम, आयुक्त और शासन से मामले की जांच कराकर सच्चाई सामने लाने की मांग की। मांग करने वालों में सुनील तिवारी, चंद्र प्रकाश दूबे, धीरज, आदि अन्य कर्मचारी शामिल है।
अगर कोई व्यक्ति या कर्मचारी मेरे पास शिकायत करता है तो इसकी जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। जांच में दोषी मिलने पर संबंधित अधिकारी के विरुद्घ कार्रवाई की जाएगी। विनय कुमार राठी, प्रमुख अभियंता सिंचाई विभाग लखनऊ।
विज्ञापन
मेरी सरकार में कोई भ्रष्टाचार करता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अगर कोई शिकायत करता है तो ऊपर तक मामले को पहुंचाकर इसकी जांच कराई जाएगी। जांच में दोषी मिलने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। रत्नाकर मिश्रा, नगर विधायक