{"_id":"5b69edc24f1c1b9e3e8b5cbe","slug":"51533668802-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समय व श्रम द्वारा ही सफलता संभव: रमादेवी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समय व श्रम द्वारा ही सफलता संभव: रमादेवी
Updated Wed, 08 Aug 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
मिर्जापुर। बरकछा स्थित राजीव गांधी दक्षिणी परिसर में एमबीए एग्री बिजनेस की ओर से छात्र छात्राओं के लिए एक दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन मंगलवार को किया गया। इस दौरान आचार्य प्रभारी प्रो. रमा देवी निम्मानापल्ली ने कहा कि समय और श्रम से ही सफलता संभव है।
प्रो. रमा और इंस्टीट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट स्टडीज के डायरेक्टर प्रो. पीएस त्रिपाठी ने महामना की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस दौरान प्रो. रमा देवी ने छात्र छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की। कहा कि किसी भी कार्य की सफलता उसमें दिए गए समय एवं श्रम से ही संभव है। इसलिए उन्हें निरंतर इसकी ओर अग्रसर होना चाहिए। प्रोफेसर पीएस त्रिपाठी ने छात्र छात्राओं को एग्री बिजनेस कोर्स की संभावनाओं एवं अवसरों के बारे में बताया। इस दौरान दो वर्षों की उपलब्धियों बताई गईं। छात्र छात्राओं को प्लेसमेंट की जानकारी दी गई। पाठ्यक्रम समन्वयक प्रोफेसर एसके दुबे ने जानकारी दी। इस कार्यक्रम का आयोजन प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राओं ने किया। धन्यवाद् ज्ञापन डा. एसपी सिंह ने किया। इस अवसर पर प्रोफेसर आशीष सिंह , डॉ. दुर्गावती कुशवाहा, डॉ शान्तनु सौरभ , मंजीत कुमार वर्मा, अरविंद कुमार सिंह उपस्थित रहे।