फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   खुले आसमान में पढ़ रहे देश के नौनिहाल

खुले आसमान में पढ़ रहे देश के नौनिहाल

Tue, 17 Jul 2018 12:13 AM IST
Updated Tue, 17 Jul 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खुले आसमान में पढ़ रहे देश के नौनिहाल
विंध्याचल। प्राथमिक शिक्षा पर बड़े पैमाने पर धन खर्च किया जा रहा है लेकिन अब भी कुछ विद्यालय ऐसे हैं जो जर्जर शेड के नीचे चल रहे हैं। नगर के कंतित में स्थित बेसिक प्राइमरी पाठशाला 77 वर्षों से चलता आ रहा है लेकिन इसकी दशा नहीं सुधरी। यहां विद्यालय भवन के नाम पर जर्जर टिन शेड लगे हैं जिसके नीचे 92 बच्चे पढ़ते हैं। प्रदेश सरकार स्कूलों में कमरे व शौचालय निर्माण करा रही है लेकिन यहां 77 वर्षों से इस विद्यालय के लिए न तो कोई कमरा बनवाया गया और न ही शौचालय बना। आए दिन अध्यापिकाएं , बालक-बालिकाएं शौचालय के लिए घर या गंगा नदी के किनारे जाती हैं। इसके लिए कई बार वेसिक शिक्षा अधिकारी व नगर विधायक से बात किया गया लेकिन आज तक व्यवस्था में कोई सुधार नही हुआ है। आज भी स्कूल किराए की जमीन में चल रही है जबकि बहुत पहले स्कूल के लिए जमीन भी आवंटन हुई थी, लेकिन भवन का निर्माण नहीं हुआ। बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि दानव राय बेसिक प्राइमरी पाठशाला कंतित का भवन बनवाने के लिए नगर पालिका ने जमीन उपलब्ध नहीं कराया जिसके चलते स्कूल का भवन नहीं बन पा रहा है। नगर पालिका जमीन दे तो भवन बनवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed