फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   हैंडपंपों ने छोड़ा साथ पानी नही मिलने से बच्चे परेशान

हैंडपंपों ने छोड़ा साथ पानी नही मिलने से बच्चे परेशान

Fri, 06 Jul 2018 11:12 PM IST
Updated Fri, 06 Jul 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
हैंडपंपों ने छोड़ा साथ पानी नही मिलने से बच्चे परेशान
मिर्जापुर। एक साल और बीता लेकिन परिषदीय विद्यालयों की हालत जस की तस है। बीते साल पहाड़ी क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों के बहुत से सरकारी स्कूलों में पेयजल का इंतजाम नहीं है। हैंडपंप तो लगाए गए हैं, लेकिन उनमें पानी नहीं निकल रहा है। इससे बच्चों को पानी के लिए परेशान होना पड़ता है। नगरपालिका क्षेत्र के पांच स्कूलों में जगह के अभाव में शौचालयों का निर्माण नहीं हो सका है, जिसके चलते बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

विकास खंड पटेहरा कला के प्राथमिक विद्यालय देवरीकला, छोटा हंसरा, अमोई, खचहां, करौंदा, पटेहरा कला, गजरिया, गढ़वा पिपराव, सोनोहा, शेरूआं, शितलगढ़, कुसमहा, कलवारी खुर्द, बेदौली, रैकरा आदि स्कूलों में हैंडपंपों ने जलस्तर नीचे चले जाने के कारण पानी देना छोड़ दिया है। इसके चलते इन स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को पेयजल की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। अहरौरा संवाददाता के अनुसार, प्राथमिक विद्यालय रामपुर डबही प्रथम, नवीन प्राथमिक पाठशाला, प्राथमिक पाठशाला जसवा, लतीफपुर, खासडीह, सिउर, मउली में लगे हैंडपंप शोपीस बने हुए हैं। वहीं, अहरौरा क्षेत्र के स्कूलों में शौचालय महज डिब्बा बनकर रह गया है। पानी की टंकी के अभाव में बच्चे इसका उपयोग नहीं करते हैं। जबकि खासडीह में शौचालय बना ही नहीं है। स्माइल पिंकी प्राथमिक विद्यालय रामपुर डबही द्वितीय में पढ़ती है, वहां पर शौचालय तो बन गया है, लेकिन आज तक दरवाजा और पानी की टंकी का प्रबंध किया गया है। इसके चलते स्वच्छता मिशन की धज्जियां उड़ रही है। राजगढ़ संवाददाता के अनुसार, प्राथमिक विद्यालय कुडी पहडी, राजगढ़ द्वितीय, करौदा द्वितीय, चंदनपुर, खटखरिया, बैरमपुर, बिजुरही आदि स्कूलों में लगे हैंडपंपों ने जवाब दे दिया। छानबे संवाददाता के अनुसार, कई परिषदीय स्कूलों में बने शौचालयों की समुचित साफ-सफाई नहीं होती है। साथ ही बरहा खुर्द, चेहरा, सुपंथा, परवा, बौडई, कामापुर आदि कई विद्यालयों में पानी की टंकी न होने के कारण पानी के अभाव में बच्चे शौचालय का उपयोग नहीं करते हैं।
विज्ञापन

बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने कहा कि सभी स्कूलों में पेयजल और शौचालय आदि की व्यवस्था कराई जा रही है। जिन स्कूलों में हैंडपंपों ने पानी छोड़ दिया, उनको रिबोर करने की मांग जल निगम से की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed