फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   सरकार में नही चलेगा भ्रष्टाचार, 2022 तक सभी को मिलेगा आवास

सरकार में नही चलेगा भ्रष्टाचार, 2022 तक सभी को मिलेगा आवास

Thu, 08 Feb 2018 12:10 AM IST
Updated Thu, 08 Feb 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
सरकार में नही चलेगा भ्रष्टाचार, 2022 तक सभी को मिलेगा आवास
ओडी गांव में आयोजित चौपाल में मौजूद राज्य मंत्री स्वतंत्र देव
जमालपुर/शेरवां। परिवहन, ऊर्जा एवं प्रोटोकाल राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्वतंत्र देव सिंह ने बुधवार को अपने पैतृक गांव ओडी स्थित प्राथमिक विद्यालय के परिसर में चौपाल लगा कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री आवास के लिए लाभार्थियों के चयन में अनियमितता बरतने और वसूली किए जाने की शिकायत करते हुए हंगामा किया। हो-हल्ला करते हुए ग्रामीणों ने पात्र व्यक्तियों को आवास दिलाने की मांग की। यह देख राज्य मंत्री ने ग्रामीणों को समझाबुझा कर शांत कराया। आश्वासन दिया कि मामले की जांच करा कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार नहीं चलेगा। वर्ष 2022 तक सभी गरीबों छत मिलेगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मोदी और योगी सरकार ईमानदार सरकार है। पहली बार परिवहन विभाग को आठ करोड़ रुपये का फायदा हुआ जबकि पिछली सरकार में घाटा दिखाया गया था। कहा कि गरीबों को बिजली का मुफ्त कनेक्शन दिया जाएगा। बताया कि भारतीय माइको एनजीओ के माध्यम से सोलर चरखा, सोलर लूम, रेडीमेड गारमेंट्स, डाई डेली आर्गेनिक खेती सेंटर खोले जाएंगे। बीडीओ दिनेश प्रताप सिंह ने सरकारी की ओर से चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने प्राइमरी विद्यालय को आदर्श बनाने का आश्वासन दिया। सीडीपीओ आरएन सिंह ने योजना के तहत मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी दी। परिवहन मंत्री अपने पैतृक गांव में एक तिलकोत्सव समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। गांव पहुंचने पर बुधवार को ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया। पैतृक गांव पहुंचने पर सबसे पहले उन्होंने ओडी चट्टी पर शिवशंकरी माता मंदिर पर हवन-पूजन कर आशीर्वाद लिया। बाल विकास शिक्षण संस्थान के बच्चों ने मंत्री का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इसके बाद नदी पर डीह बाबा मंदिर एवं गांव में स्थित राम - जानकी हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना की। राज्यमंत्री की ओर से ओडी गांव को गोद लेने के फैसले पर ग्रामीणों ने जश्न मनाया। इस दौरान पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह, एसडीएम डा. अविनाश त्रिपाठी, श्रीपति सिंह, सूर्यमुनि तिवारी, नंदू सिंह, घनश्याम सिंह, संजय सिंह, राजेंद्र सिंह, पिंटू सिंह, मन्ना सिंह, मोती, लालमनि बियार, सुभाष सिंह, श्यामजी, अशोक कुमार, बृजेश सिंह, डा. राजन सिंह मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed