फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   बच्चों की मनोहारी प्रस्तुति ने बांधी समा

बच्चों की मनोहारी प्रस्तुति ने बांधी समा

Mon, 27 Nov 2017 12:22 AM IST
Updated Mon, 27 Nov 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
बच्चों की मनोहारी प्रस्तुति ने बांधी समा

विज्ञापन
मिर्जापुर। मुसफ्फरगंज स्थित वर्धमान पब्लिक स्कूल में रविवार को वार्षिकोत्सव गोल्डेन इरा मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। बच्चों ने मां सरस्वती की वंदना और मनोहारी स्वागत गीत प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि बच्चे मन लगाकर पढ़ाई करें। शिक्षा से ही भविष्य बेहतर बन सकता है।

कार्यक्रम के दौरान नन्हें मुन्ने बच्चों ने रैबिट डांस, बटर फ्लाई डांस, मिक्की माउस की मनोहारी प्रस्तुति किया। कार्यक्रम के दौरान महिला सशक्तीकरण के द्वारा आज के बदलते युग में नारी की शक्ति को जगाने के लिए पाकिस्तान की मलाला यूसूफजई का उदाहरण व्यक्त किया। साथ ही नौ रसो के माध्यम से बने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति किया। हेड मिस्ट्रेस राजो जैन ने कहा कि शिक्षकों को छात्रों की उत्कृष्टता को बाहर लाने के लिए प्रोत्साहित किया। शिक्षकों की भूमिका छात्रों को पढ़ाने के अलावा उन्हें पेशेवर बनाने के साथ चरित्रवान नागरिक बनाना है। कार्यक्रम के दौरान वर्ष सत्र 2016-17 की इंटरमीडिएट की परीक्षा में सर्वोतम अंक पाने वाले छात्र आयुषी सर्राफ, महिला केशरवानी, हरीश सिंह को सम्मानित किया गया। धन्यवाद अश्विनी जैन और संचालन करते हुए प्रबंधक मयंक जैन ने आगंतुकों का स्वागत किया। प्रधानाचार्य नीशी श्रीवास्तव ने आभार व्यक्त किया। इस दौरान बेबी सबा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed