फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   पुलिस की ओर से निबंध प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

पुलिस की ओर से निबंध प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

Fri, 13 Oct 2017 12:07 AM IST
Updated Fri, 13 Oct 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
पुलिस की ओर से निबंध प्रतियोगिता का किया गया आयोजन
सोशल पुलिसिंग को बढ़ावा देने व आम जन में पुलिस के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने के उद्देश्य से गुरुवार को पुलिस लाइन में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 16 स्कूलों के 146 बच्चों ने प्रतिभाग किया। जिनको तीन विषयों पर निंबध लिखने को दिया गया। इसमें विजेता छात्र को एसपी द्वारा सम्मानित किया गया। साथ ही उसे एक दिन के लिए शहर कोतवाल बनाने का निर्देश दिया। विजेता छात्र को शुक्रवार की दोपहर एसपी द्वारा शील्ड प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी द्वारा आम जन तक पुलिस की पहुंच को आसान बनाने व अपराध पर नियंत्रण हेतु आम जन का अधिक से अधिक सहयोग प्राप्त करने के उद्देश्य से कई सकारात्मक कदम उठाये जा रहे हैं। जिससे आम जनता को भयमुक्त वातावरण व सुगम यातायात व्यवस्था प्रदान करने में सफलता भी प्राप्त हो रही है। इसी क्रम में गुरुवार को दोपहर 12 से एक बजे तक निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें जनपद के 16 स्कूलों के कक्षा नौ से 12 तक के 146 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। उक्त प्रतियोगिता में प्रतियोगियों को तीन विषयों पर निबंध लिखने का टास्क दिया गया था। इसमें पुलिस के बिना समाज का क्या होता, यदि मैं एक दिन के लिए पुलिस अधीक्षक होता तो शहर में क्या करता,नक्सलवाद से हम कैसे निपटें शामिल रहा। निबंध प्रतियोगिता में प्रतिभागियों की संख्या अधिक होने के कारण विजेता की घोषणा नहीं की जा सकी है। क्षेत्राधिकारी नगर संजय कुमार सिंह तथा प्रतिभाग करने वाले स्कूलों के अध्यापकों की देख-रेख में प्रतियोगिता संपन्न कराया गया। प्रतियोगिता में विजेता को पुलिस अधीक्षक द्वारा ट्राफी देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed