{"_id":"59de6d514f1c1bee688b542d","slug":"51507749201-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह महीने से स्कूल से गायब चल रही शिक्षिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह महीने से स्कूल से गायब चल रही शिक्षिका
Updated Thu, 12 Oct 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मिर्जापुर। सहायक शिक्षा निदेशक रमेश तिवारी ने विकास खंड छानबे के प्राथमिक विद्यालय महोखर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अध्यापिका मुसरार सज्जाद गायब थीं। पता चला कि वह छह माह से नहीं आ रही हैं। इस पर एडी बेसिक ने खंड शिक्षा अधिकारी डा. प्रभा शंकर पांडेय से शिक्षिका को नोटिस देकर सेवा समाप्त करने को कहा। वहीं कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में निरीक्षण के दौरान वार्डेन कागजात नहीं दिखा पाईं, जिस पर उन्होंने नाराजगी जताई।
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में शैक्षिक और एमडीएम की गुणवत्ता काफी खराब मिली। जिस पर एडी बेसिक ने कड़ी नाराजगी जताया। साथ ही जल्द ही शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार नही होने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी। इसके पूर्व प्राथमिक विद्यालय महोखर में बच्चों को बैग का वितरण किया। उन्होंने कहा कि सरकार बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान दे रही है। सभी शिक्षक बच्चों को पूरे मनोयोग से पढ़ाएं। शिक्षण कार्य में लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान मंडलीय समन्वयक एमडीएम राकेश तिवारी मौजूद रहे।