{"_id":"596919a24f1c1b94208b4655","slug":"51500060066-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोल बम के जयघोष से शिवमय हुआ बरियाघाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोल बम के जयघोष से शिवमय हुआ बरियाघाट
Updated Sat, 15 Jul 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मिर्जापुर। सावन माह के दूसरे सोमवार को शिवद्वार में जलाभिषेक करने के लिए शुक्रवार को हजारों की संख्या में कांवरियों का जत्था बरिया घाट पर कांवर में गंगा जल भरने पहुंचे। सुबह से ही गंगा घाट पर कोई जीप से तो कोई टैंपो से पहुंचा। बरियाघाट पहुंचने पर कुछ देर विश्राम करने के बाद कांवरियों के जत्थे ने गंगा स्नान करने के बाद कांवर व तट पर स्थित शिवालयों में विधिवत पूजन-अर्चन किया। तत्पश्चात कांवरिया गंगा जल से भरे कांवर को कंधे पर रख बोल-बम का जयघोष करते शिवद्वार को रवाना हुए।
नगर का बरिया घाट शुक्रवार की सुबह से ही हर-हर महादेव व बोल बम के जयकारे से शिवमय हो रहा था, वहीं बड़ी संख्या में गेरुआ वस्त्र धारण कर कांवरियों के जत्थे का शिव भक्ति के प्रति उत्साह देखते ही बन रहा था। गंगा घाट पर उमड़ी कांवरियों की भीड़ के मद्देनजर पुलिस प्रशासन की तरफ से सुरक्षा-व्यवस्था के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए थे। शिवद्वार रवाना होने के पूर्व कांवरियों ने बरियाघाट मार्ग किनारे सजी अस्थाई दूकानों से पूजन संबंधित वस्तुओं सहित आकर्षक कांवर को भी खरीदा, वहीं कुछ कांवरिया अपने पुराने कांवर को ही तरह-तरह की वस्तुओं से सजाने में मशगूल दिखाई दिए। पूजन की दूकानों पर कांवरियों की भीड़ देखकर दूकानदार भी गदगद नजर आ रहे थे। गंगा में कांवरियों के स्नान-ध्यान करते समय किसी प्रकार की हादसा न हो जाए, इसके लिए जिला प्रशासन की तरफ से गंगा में बैरिकेडिंग आदि की भी व्यवस्था कराई गई थी। अपने पैरे में महावर एवं कंधे पर कांवर लिए बरियाघाट पहुंचे कांवरियों ने शिवद्वार रवाना होने के पूर्व नाश्ता-पानी करने के बाद कुछ देर विश्राम करने के उपरांत गंगा स्नान कर कांवर का विधिवत पूजन-अर्चन किया। तत्पश्चात बोल-बम का जयघोष करते कांवरियों की टोली शिवद्वार के लिए प्रस्थान की।
विज्ञापन